फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara Station in charge Amber Singh won gold and silver medals in World Police Games

वर्ल्ड पुलिस गेम्स : थाना प्रभारी अंबर सिंह ने जीता गोल्ड व सिल्वर मेडल, कराटे के हैं चैंपियन

Wed, 02 Aug 2023 09:15 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: श्याम जी. Updated Wed, 02 Aug 2023 09:15 PM IST
सार

थाना प्रभारी अंबर सिंह भारद्वाज ने वर्ल्ड पुलिस गेम्स, विन्निपेग (कनाडा) में कराटे इवेंट में एक गोल्ड व सिल्वर मेडल जीता है। इससे पहले भी वह कई बार भारत का प्रतिनिधित्व कर पदक प्राप्त कर चुके हैं।

विज्ञापन
Bemetara Station in charge Amber Singh won gold and silver medals in World Police Games
थाना प्रभारी अंबर सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेमेतरा जिले के थाना प्रभारी अंबर सिंह भारद्वाज ने वर्ल्ड पुलिस गेम्स, विन्निपेग (कनाडा) में कराटे इवेंट में एक गोल्ड व सिल्वर मेडल जीता है। उन्होंने फाइनल राउंड में कंबोडिया के खिलाड़ी से 1-0 के अंतर से हारकर रजत पदक व टीम फ्लाइट इवेंट मे फ्रांस की टीम को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया।

विज्ञापन


अंबर सिंह इसके पहले कुल 12 इंटर नेशनल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर 7 पदक प्राप्त कर चुके हैं। उनको राज्य सरकार की तरफ से वर्ष 2006 में शहीद कौशल यादव, वर्ष 2012 में शहीद राजीव पांडेय एवं वर्ष 2014 में गुंडाधर पुरस्कार प्रदान किया गया है। इसके अलावा अब तक नेशनल स्पर्धा में 20 से अधिक पदक प्राप्त कर चुके हैं। 
विज्ञापन


अंबर सिंह भारद्वाज को वर्ष 2014 में गुंडाधर पुरस्कार, खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर वर्ष 2016 में उप निरीक्षक से निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए। निरीक्षक अंबर सिंह भारद्वाज बेमेतरा जिले के थाना नवागढ़, साजा सहित थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा में पदस्थ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed