{"_id":"6a435d5b66ad08c563007ab4","slug":"jelo-me-band-nirdosh-aadiwasiyo-ki-rihai-ke-liye-vidhayak-ne-cm-ko-likha-patr-bijapur-news-c-1-1-noi1491-4450455-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजापुर: विधायक विक्रम मंडावी ने सीएम साय को लिखा पत्र, जेलों में बंद निर्दोष आदिवासियों की रिहाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजापुर: विधायक विक्रम मंडावी ने सीएम साय को लिखा पत्र, जेलों में बंद निर्दोष आदिवासियों की रिहाई की मांग
Tue, 30 Jun 2026 11:48 AM IST
बीजापुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: बीजापुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 11:48 AM IST
विज्ञापन
बीजापुर न्यूज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक विक्रम मंडावी ने नक्सली मामलों में वर्षों से जेलों में बंद निर्दोष आदिवासियों को रिहा करने की मांग करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को लिखे पत्र में विधायक विक्रम मंडावी ने कहा है कि बस्तर संभाग आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है और बीजापुर जिला नक्सल प्रभावित क्षेत्र था। जिसके चलते बस्तर संभाग के जेलों में नक्सलियों के नाम पर कई गरीब, निर्दोष आदिवासी ग्रामीणों को जेल भेजा गया है और ये लोग कई वर्षों से जेल में बंद है। आदिवासी ग्रामीण कम पढ़े-लिखे होने और आर्थिक पारेशानी के कारण न्यायालय तक नही जा पाते हैं जिससे जेलों में बंद निर्दोष आदिवासी रिहा नही हो पाते है।
विज्ञापन
विधायक ने अपने पत्र में आगे कहा है कि वर्तमान में बस्तर नक्सल मुक्त हो चुका है। हथियार बंद आत्मसर्मपण नक्सलियों को भी पुनर्वास नीति के तहत् सरकार ने माफी दिया है, तो जो निर्दोष आदिवासी नक्सली मामलों में वर्षों से जेलों में बंद है उन्हें भी माफी देते हुए जेल से रिहा किया जाये।
विज्ञापन