{"_id":"6a29079c52274cbcdd0744ac","slug":"nadi-paar-kar-nugur-pahuncha-prashasan-gramino-se-sidha-samvad-collector-sp-ne-gramino-ki-suni-samsya-bijapur-news-c-1-1-noi1491-4378461-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijapur : नदी पार कर नुगुर गांव पहुंचे कलेक्टर और एसपी, चौपाल लगाकर ग्रामीणों की सुनी समस्याएं, दिया आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijapur : नदी पार कर नुगुर गांव पहुंचे कलेक्टर और एसपी, चौपाल लगाकर ग्रामीणों की सुनी समस्याएं, दिया आश्वासन
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: बीजापुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 03:01 PM IST
विज्ञापन
सार
बीजापुर में जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र भैरमगढ़ विकासखंड के नुगुर गांव (हुर्रगुवाली पंचायत) में कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नम्रता चौबे ने पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और विभिन्न शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी समीक्षा की।
बीजापुर न्यूज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बीजापुर में जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र भैरमगढ़ विकासखंड के नुगुर गांव (हुर्रगुवाली पंचायत) में कलेक्टर विश्वदीप, पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नम्रता चौबे ने पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और विभिन्न शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी समीक्षा की। विशेष बात यह रही कि अधिकारियों ने गांव तक पहुंचने के लिए नदी को पैदल पार किया, जिससे ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति विश्वास और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
ग्रामीणों की चौपाल में सुनी गईं समस्याएं
गांव में आयोजित चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने सड़क, आवास, धान खरीदी, शिक्षा एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी मांगें रखीं। कलेक्टर विश्वदीप ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया तथा कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएमजीएसवाई सड़क निर्माण में तेजी लाने के निर्देश
दौरे के दौरान कलेक्टर ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत संचालित निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को सड़क निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क संपर्क से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।
धान खरीदी और उपार्जन केन्द्र निर्माण पर हुई चर्चा
ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए केतूलनार में धान खरीदी केंद्र हेतु दान उपार्जन केन्द्र के प्रस्ताव पर चर्चा की गई। बैठक में नदी के इस पार से प्रशासन द्वारा धान उठाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने के संबंध में भी विचार-विमर्श हुआ। किसानों को बिचौलियों से सावधान रहने की सलाह देते हुए अधिकारियों ने कहा कि धान को समर्थन मूल्य पर ही बेचें। किसानों को प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी तथा 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से शासन द्वारा किए जाने वाले भुगतान की जानकारी दी गई।
कृषि और तकनीकी नवाचारों का लिया जायजा
अधिकारियों ने सोलर ड्यूल पंप का अवलोकन किया तथा किसानों को समय पर उर्वरक उठाव और एग्रीस्टैक पंजीयन कराने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
स्कूल और आंगनबाड़ी भवनों का निरीक्षण
दौरे के दौरान स्कूल भवन एवं आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर बच्चों को उपलब्ध सुविधाओं तथा आधारभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने शिक्षा एवं पोषण सेवाओं को बेहतर बनाने के निर्देश भी दिए।
आवास, शौचालय और आजीविका गतिविधियों पर जोर
ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास योजना के सर्वे में शामिल होकर पात्रता अनुसार मकान निर्माण कराने की जानकारी दी गई। साथ ही स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय निर्माण, मनरेगा के तहत डबरी निर्माण तथा गाय शेड निर्माण कराने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से सूअर पालन, बकरी पालन तथा अन्य आजीविका गतिविधियों को अपनाकर आय बढ़ाने का आह्वान किया और शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने की अपील की।
प्रशासन को अपने बीच पाकर बढ़ा ग्रामीणों का आत्मविश्वास
कलेक्टर, एसपी और जिला पंचायत सीईओ सहित वरिष्ठ अधिकारियों को अपने बीच पाकर ग्रामीणों में उत्साह और आत्मविश्वास का संचार हुआ। ग्रामीणों ने बिना किसी झिझक के अपनी समस्याएं और मांगें अधिकारियों के समक्ष रखीं। कलेक्टर विश्वदीप ने सभी मांगों पर संवेदनशीलता के साथ विचार करने तथा क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के समुचित विस्तार के लिए सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया। कलेक्टर विश्वदीप ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है। दूरस्थ क्षेत्रों के विकास के लिए प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।

बीजापुर न्यूज

बीजापुर न्यूज