Live
PM Modi Record: पीएम मोदी को राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति समेत देश-दुनिया के नेताओं ने दी बधाई, किसने क्या कहा?
PM Modi New Record: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एक और कीर्तिमान अपने नाम किया। लगातार 4399 दिनों से पीएम का पदभार संभाल रहे मोदी ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरू को पीछे छोड़ दिया है। आज इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत देश के कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी। दुनिया के अन्य हिस्सों से भी बधाई संदेश आ रहे हैं। अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में जानिए, किसने अपने संदेश में क्या कहा?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
जेपी नड्डा ने दिल्ली के बिरला मंदिर में पूजा-अर्चना की
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने और सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने को ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है। जेपी नड्डा ने दिल्ली के बिरला मंदिर में पूजा-अर्चना की और कहा कि यह दिन भारत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को 'प्रधान सेवक' बताते हुए कहा कि उन्होंने लगातार देश की सेवा कर नया रिकॉर्ड बनाया है। नड्डा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की प्रार्थना कर रहे हैं।#WATCH | Delhi | Union Minister JP Nadda says, "This day should be etched in golden words in history. On this day, India's 'Pradhan Sevak', PM Modi, has broken all records, including that of the country's first PM for serving the nation for the maximum number of days… pic.twitter.com/ae91wBpsYu
— ANI (@ANI) June 10, 2026
कई वैश्विक नेताओं ने भी पीएम मोदी को दी बधाई
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने मोदी को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने भारत की अर्थव्यवस्था और वैश्विक प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। वहीं केन्या के राष्ट्रपति विलियम रूटो और मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने भी मोदी के नेतृत्व की सराहना की। विश्व नेताओं ने भारत के साथ अपने संबंधों को और मजबूत बनाने की इच्छा जताई और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका की प्रशंसा की।पीएम मोदी को जनता का भरोसा मिला- धर्मेंद्र प्रधान
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने नई दिल्ली स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और प्रधानमंत्री के लंबे जीवन की कामना की। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि यह पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि जनता ने प्रधानमंत्री मोदी पर लगातार भरोसा जताया है और उन्हें 4,399 दिनों तक देश की सेवा करने का अवसर दिया है। प्रधान ने कहा कि पीएम मोदी को देशवासियों का आशीर्वाद और विश्वास प्राप्त है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भगवान जगन्नाथ के भक्त हैं और उनकी सरकार ने देश के विकास तथा जनकल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। प्रधान के अनुसार, जनता का विश्वास ही किसी नेता की सबसे बड़ी ताकत होती है और पीएम मोदी ने अपने काम के दम पर यह भरोसा जीता है। प्रधान ने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री आगे भी देश को विकास के रास्ते पर ले जाते रहेंगे और भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी पीएम मोदी को दी बधाई
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी पीएम मोदी को लगातार 12 वर्ष प्रधानमंत्री के पद पर बने रहे की उपलब्धि को लेकर बधाई दी है। सोशल मीडिया एक्स पर राष्ट्रपति भवन की तरफ से साझा किए गए पोस्ट में लिखा गया- देश के सबसे लंबे समय तक लगातार चुने गए प्रधानमंत्री के तौर पर सेवा करने के खास सम्मान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हार्दिक बधाई। यह ऐतिहासिक मौका भारत के लोगों द्वारा आपके नेतृत्व में जताए गए अटूट भरोसे और विश्वास का सबूत है। आपके कार्यकाल में शासन, आर्थिक मजबूती और सामाजिक बदलाव के क्षेत्रों में दूरगामी प्रगति हुई है। कल्याणकारी योजनाओं की एक विस्तृत श्रृंखला ने यह सुनिश्चित किया है कि विकास का लाभ ज्यादा समावेशी और समान रूप से जमीनी स्तर तक पहुंचे, जो 'अंत्योदय' के सिद्धांतों के प्रति आपकी प्रतिबद्धता को मजबूती से दर्शाता है। आपके नेतृत्व में शुरू की गई कई पहलों में से, पीएम-जनमन और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान मेरे दिल के बहुत करीब हैं। आपकी प्रेरणादायक यात्रा भारत की मजबूत लोकतांत्रिक परंपराओं में उम्मीद और नया आत्मविश्वास जगाती रहती है। मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करती हूं ताकि आप देश की सेवा करते रहें और इसे 'आत्मनिर्भर' और 'विकसित भारत' के विजन की ओर ले जाएं।पीएम मोदी के 12 साल के कीर्तिमान पर शिवराज सिंह चौहान ने की पूजा-अर्चना
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार 12 साल पूरे होने और देश के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर खुशी जताई। इस अवसर पर उन्होंने दिल्ली के प्राचीन हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की और प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य तथा दीर्घायु की कामना की। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले 12 वर्षों में बिना रुके देश की सेवा की है। उनके नेतृत्व में भारत ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि सड़कों, रेलवे, हवाई अड्डों और अन्य बुनियादी ढांचे में जो बदलाव देखने को मिला है, वह पहले कभी नहीं देखा गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने महिलाओं, युवाओं, किसानों और गरीबों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं, जिससे करोड़ों लोगों का जीवन बेहतर हुआ है। उन्होंने मोदी को दूरदर्शी और कर्मठ नेता बताते हुए कहा कि उनके लिए देश की सेवा ही सबसे बड़ी पूजा है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री ने आतंकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं। कोविड-19 महामारी के दौरान भारत ने दुनिया के कई देशों को वैक्सीन उपलब्ध कराकर वसुधैव कुटुम्बकम् की भावना को भी मजबूत किया।विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने दी बधाई
वहीं, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा- हर दिन के साथ इतिहास रचते हुए। भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले चुने हुए प्रधानमंत्री बनने पर प्रधानमंत्रीन नरेंद्र मोदी को बधाई; आज उनका कार्यकाल 4399 दिनों का हो गया है। यह शानदार उपलब्धि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व, विजन और देश के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता में भारत की जनता के अटूट भरोसे और विश्वास को दर्शाती है।Making history, one day at a time.
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) June 10, 2026
Congratulations to PM @narendramodi on becoming India’s longest-serving elected Prime Minister, with 4399 days in office today.
This remarkable achievement reflects the enduring trust and confidence the people of 🇮🇳 place in PM Modi’s… pic.twitter.com/NzW6dPpi2w
पापुआ न्यू गिनी और त्रिनिदाद और टोबैगो की पीएम ने दी बधाई
पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे ने प्रधानमंत्री मोदी को नेतृत्व का आदर्श बताते हुए भारत की सामाजिक और आर्थिक प्रगति की सराहना की। वहीं कमला प्रसाद-बिसेसर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक मुद्दों पर एक प्रभावशाली और मजबूत आवाज बनकर उभरा है।इस्राइली राजदूत ने की प्रभावशाली नेतृत्व की प्रशंसा
भारत में इस्राइल के राजदूत रूवेन अजार ने प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था में बड़े सुधार हुए हैं और देश सफलता के नए रास्ते पर आगे बढ़ा है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की तुलना इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजमिन नेतन्याहू से करते हुए दोनों नेताओं के लंबे और प्रभावशाली नेतृत्व की प्रशंसा की।श्रीलंकाई राष्ट्रपति ने भी पीएम मोदी को दी बधाई
श्रीलंकाई राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने अपने संदेश में कहा कि यह उपलब्धि केवल लंबे कार्यकाल का ही नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के लोगों द्वारा बार-बार जताए गए विश्वास का भी प्रतीक है। श्रीलंका ने भारत के साथ अपने संबंधों को और मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।I extend my warm congratulations to Prime Minister @narendramodi on becoming the longest-serving elected Prime Minister in the history of India. Sri Lanka values our close partnership and looks forward to further strengthening the enduring ties between our two nations.
— Anura Kumara Dissanayake (@anuradisanayake) June 10, 2026
मलयेशिया के पीएम ने दी बधाई
मलयेशिया के पीएम अनवर इब्राहिम ने कहा कि यह उपलब्धि उनकी वर्षों की जनसेवा और नेतृत्व का प्रमाण है। उन्होंने भारत की प्रगति और वैश्विक मंच पर बढ़ती भूमिका की सराहना करते हुए भारत-मलेशिया संबंधों को और मजबूत बनाने की उम्मीद जताई।Heartiest congratulations to PM Modi on this historic milestone of becoming India’s longest-serving elected Prime Minister. This achievement stands as a testament to his years of dedicated public service and leadership in advancing India’s development, prosperity and standing on… pic.twitter.com/psBHZLNcG3
— Anwar Ibrahim (@anwaribrahim) June 10, 2026