Live
PM मोदी को बधाई का तांता: इटली से मेलोनी का संदेश, राष्ट्रपति, NDA नेताओं की भी शुभकामनाएं; किसने क्या कहा?
{"_id":"6a28dca39656b9ad640cb81b","slug":"narendra-modi-new-record-surpass-pt-nehru-bjp-nda-leaders-and-others-react-indian-pm-global-greetings-updates-2026-06-10","type":"live","status":"publish","title_hn":"PM मोदी को बधाई का तांता: इटली से मेलोनी का संदेश, राष्ट्रपति, NDA नेताओं की भी शुभकामनाएं; किसने क्या कहा?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: Jyoti Bhaskar
Updated Wed, 10 Jun 2026 02:50 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
PM Modi New Record: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एक और कीर्तिमान अपने नाम किया। लगातार 4399 दिनों से पीएम का पदभार संभाल रहे मोदी ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरू को पीछे छोड़ दिया है। आज इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत देश के कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी। दुनिया के अन्य हिस्सों से भी बधाई संदेश आ रहे हैं। अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में जानिए, किसने अपने संदेश में क्या कहा?
पीएम मोदी के नाम नया कीर्तिमान
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लाइव अपडेट
03:00 PM, 10-Jun-2026
पीएम मोदी को बधाई देते हुए राष्ट्रपति ने पत्र भी लिखा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री मोदी को खास कीर्तिमान दर्ज किए जाने के बाद बधाई देते हुए पत्र भी लिखा। भारत में लगातार सबसे लंबे समय तक (4399 दिन) प्रधानमंत्री बने रहने का जिक्र करते हुए राष्ट्रपति ने पत्र में लिखा 'यह उपलब्धि उस भरोसे को पुष्ट करती है जो भारत की जनता ने लगातार चुनावों में आपके नेतृत्व पर जताया है।'रेखांकित हुई लोकतंत्र की सबसे प्रेरणादायक विशेषता'
राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री से कहा कि साधारण शुरुआत से लेकर भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने तक का सफर भारतीय लोकतंत्र की सबसे प्रेरणादायक विशेषता को फिर से रेखांकित करता है।
02:56 PM, 10-Jun-2026
पीएम मोदी के 12 वर्षों के नेतृत्व में भारत ने की असाधारण प्रगति- इंडस्ट्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने बीते 12 वर्षों में आर्थिक, सामाजिक और इन्फ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में मजबूत तरक्की की है। साथ ही केंद्रीय सुधारों से देश का लचीलापन, प्रतिस्पर्धा और वैश्विक स्तर पर कद बड़ा हुआ है। यह बयान इंडस्ट्री की ओर से बुधवार को दिया गया। भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के डायरेक्टर जनरल चंद्रजीत बनर्जी ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व को 12 साल पूरे करने पर बधाई देते हुए कहा कि इस दौरान देश दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में से एक होने के साथ एक आत्मविश्वास से भरी वैश्विक आवाज के तौर पर उभरा है। उन्होंने कहा, 'मैं प्रधानमंत्री मोदी को उनके परिवर्तनकारी नेतृत्व के 12 साल पूरे होने पर दिल से बधाई देता हूं'।उन्होंने आगे कहा कि पिछले दशक में भारत ने समावेशी आर्थिक विकास, बुनियादी ढांचे के विस्तार, इनोवेशन, उद्यमिता और सामाजिक विकास के क्षेत्रों में तेज प्रगति की है। उनके अनुसार, सुधारों, कुशल शासन और समावेशी विकास पर सरकार के फोकस ने भारत की आर्थिक मजबूती और प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाया है, साथ ही व्यवसायों और नागरिकों के लिए नए अवसर भी पैदा किए हैं। बनर्जी ने कहा कि विकास का लाभ समाज के व्यापक वर्गों तक पहुंचा है, जिससे मजबूत और समावेशी विकास को बढ़ावा मिला है। वहीं, फिक्की के अध्यक्ष अनंत गोयनका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत की आर्थिक बुनियाद लगातार मजबूत हुई है। बड़े सुधारों, कारोबार करने में आसानी, इंफ्रास्ट्रक्चर में रिकॉर्ड निवेश, बढ़ते व्यापारिक रिश्तों, मजबूत वित्तीय संस्थानों और ग्लोबल स्तर पर कॉम्पिटिटिव मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम के विकास ने भारतीय अर्थव्यवस्था की दिशा बदल दी है। उन्होंने आगे कहा कि उनके नेतृत्व में, भारत न सिर्फ एक बड़ी आर्थिक शक्ति के तौर पर उभरा है, बल्कि ग्लोबल मंच पर एक प्रभावशाली आवाज भी बना है।
02:49 PM, 10-Jun-2026
भूटान के पीएम ने पीएम मोदी ने दी बधाई
भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने वाले नेता बनने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई पत्र लिखा है।Bhutan Prime Minister Tshering Tobgay has written a congratulatory letter to PM Narendra Modi on becoming India’s longest continuously serving Prime Minister pic.twitter.com/IMUq9fLsd2
— IANS (@ians_india) June 10, 2026
02:47 PM, 10-Jun-2026
किरेन रिजिजू ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने लोधी रोड स्थित एक बौद्ध मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की जिंदगी अपने आप में एक मिसाल है, जिन्होंने अपने या अपने परिवार के लिए नहीं, बल्कि जीवन को राष्ट्र के नाम समर्पित किया है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, 'आज का दिन ऐतिहासिक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुने हुए प्रधानमंत्री के तौर पर 4,399 दिन पूरे कर लिए हैं। सबसे लंबा कार्यकाल पूरा करना उनके लिए बहुत सौभाग्य की बात है'।उन्होंने कहा, 'बड़ी बात यह है कि प्रधानमंत्री और भी लोग बने हैं, लेकिन नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में भारत ने 'विकसित राष्ट्र' बनने की ओर पहला कदम रखा है। आजादी प्राप्त करते समय भारत गरीब था। इतने वर्षों तक हम गरीब राष्ट्र बनकर रहे। 2014 में नरेंद्र मोदी जब प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने कहा कि भारत को लक्ष्य रखकर चलना होगा। 'विकसित भारत' का लक्ष्य उन्होंने रखा और फिर 2047 में भारत को 'पूर्ण विकसित राष्ट्र' बनाने के लिए कदम उठाए गए हैं'। रिजिजू ने कहा, 'मैं मानता हूं कि सदियों में ऐसा नेता समाज और देश को प्राप्त होते हैं। नरेंद्र मोदी जैसी नेता और शख्सियत बार-बार किसी राष्ट्र को नहीं मिलती है। हम उनके स्वास्थ्य और लंबी उम्र की प्रार्थना करते हैं। मोदी जी अपने लिए नहीं जीते हैं, बल्कि वे देश और समाज के लिए जीते हैं। उनकी जिंदगी अपने आप में एक मिसाल है, जिन्होंने अपने या अपने परिवार के लिए नहीं, बल्कि जीवन को राष्ट्र के नाम समर्पित किया है'। केंद्रीय मंत्री ने इस दौरान पीएम मोदी के साथ काम करने का अपना अनुभव भी शेयर किया।
02:31 PM, 10-Jun-2026
पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर सीएम भूपेंद्र पटेल ने दी बधाई
प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के सफल और जनकल्याण को समर्पित कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने राज्य के सभी नागरिकों की ओर से उन्हें बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर इस ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की हैं और देश के सर्वांगीण विकास, सुशासन और जनकल्याण के लिए उनके अनवरत योगदान की प्रशंसा की है। सीएम भूपेंद्र पटेल ने अपने पत्र में कहा है कि प्रधानमंत्री का 12 वर्षों का कार्यकाल दुनिया भर में भारत और भारतीयों का गौरव बढ़ाने वाला रहा है। उनके नेतृत्व में 'सर्जिकल स्ट्राइक,' 'एयर स्ट्राइक,' और 'ऑपरेशन सिंदूर' जैसे कठोर कदमों के जरिए भारत ने आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब दिया है। प्रधानमंत्री द्वारा दिया गया ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ का कार्यमंत्र आज एक राष्ट्रीय संकल्प बन गया है। विकास की अभूतपूर्व स्पीड और स्केल को देखकर आज देश का हर व्यक्ति कह रहा है, ‘मोदी है, तो मुमकिन है।’02:09 PM, 10-Jun-2026
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को दी बधाई
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग ने भी पीएम मोदी को बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, 'प्रधानमंत्री मोदी, दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र, भारत के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने पर मैं आपको दिल से बधाई देता हूं। लंबे समय से आपने भारत की तरक्की और विकास का नेतृत्व किया है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय में भारत का कद बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है। मेरा मानना है कि यह उपलब्धि आपकी लीडरशिप में भारतीय लोगों के भरोसे को दिखाती है। अप्रैल में, हमने कोरिया-भारत स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप को और आगे बढ़ाने और मिलकर विकास और इनोवेशन का भविष्य बनाने का इरादा जताया था। आगे बढ़ते हुए, मुझे उम्मीद है कि हम मिलकर भरोसा और दोस्ती कायम कर सकेंगे और ऐसे ठोस नतीजे हासिल कर सकेंगे जिन्हें हमारे दोनों देशों के लोग सच में महसूस कर सकें। मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य और भारतीय लोगों की खुशी और समृद्धि की दिल से कामना करता हूं'।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:49 PM, 10-Jun-2026
भारत के राजनीतिक इतिहास में यह एक खास दिन- सुकांत मजूमदार
भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने वाले नेता के तौर पर नरेंद्र मोदी के बारे में केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा, 'भारत के राजनीतिक इतिहास में यह एक खास दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड बनाया है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि प्रधानमंत्री स्वस्थ रहें, इसी तरह भारत का नेतृत्व करते रहें और देश को विकसित भारत बनाने की राह पर आगे ले जाएं'।#WATCH | Balurghat, West Bengal: On Narendra Modi being India’s longest continuously serving PM, Union Minister Sukanta Majumdar says, "There is a special day in the political history of India. Prime Minister Narendra Modi has set the record for the longest tenure as India's… pic.twitter.com/YGMxnizXv0
— ANI (@ANI) June 10, 2026
01:45 PM, 10-Jun-2026
महाकाल के दरबार में पहुंचीं मालविका अविनाश
भाजपा कर्नाटक की उपाध्यक्ष और अभिनेत्री मालविका अविनाश ने विश्व प्रसिद्ध उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अच्छे स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा देश की खुशहाली एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की। मालविका अविनाश ने नंदी हॉल से बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन किए और पूजन-अर्चन में भाग लिया। भस्म आरती के दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। पूरा मंदिर परिसर 'ॐ नमः पार्वती पतये, हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंज उठा।दर्शन के बाद मालविका अविनाश ने कहा, 'आज हमने विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए प्रार्थना की। उन्होंने प्रधानमंत्री के रूप में 12 वर्ष पूरे किए हैं, जो हम सभी के लिए खुशी की बात है। बाबा महाकाल की कृपा से वह लंबे समय से देश की सेवा कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। हम यहां बाबा का आशीर्वाद लेने और प्रधानमंत्री जी के अच्छे स्वास्थ्य, लंबी आयु और देश की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना करने आए हैं'।
01:39 PM, 10-Jun-2026
भारत के आत्मविश्वास, सुरक्षा और विकास का स्वर्णिम अध्याय- पंकज चौधरी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने और देश के इतिहास में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर रहने का नया कीर्तिमान स्थापित करने के अवसर पर केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने देशवासियों के नाम एक खुला पत्र जारी किया है। पत्र में उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व को भारत की सुरक्षा, सुशासन, वैज्ञानिक प्रगति, गरीब कल्याण और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए युग का आधार बताया।पंकज चौधरी ने कहा कि यह केवल एक व्यक्ति की उपलब्धि नहीं, बल्कि भारत की राष्ट्रवादी चेतना, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनता के अटूट विश्वास की विजय है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में देश की जनता ने जन आकांक्षाओं की आवाज को सुनते हुए नरेंद्र मोदी को देश की बागडोर सौंपी थी और तब से लेकर आज तक उनके नेतृत्व में भारत ने हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने बाहरी और आंतरिक सुरक्षा के मोर्चे पर अभूतपूर्व मजबूती हासिल की है। सीमाओं की सुरक्षा से लेकर आतंकवाद और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण तक, भारत ने अपनी सुरक्षा व्यवस्था को पहले से अधिक सशक्त बनाया है।
01:27 PM, 10-Jun-2026
पीएम मोदी ने अपनी 'कर्मभूमि' को दी विकास की बड़ी सौगात- नायब सैनी
भारत के प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के लगातार 4,399 दिनों का कार्यकाल पूरा करने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पत्र लिखकर बधाई दी है। इसके साथ ही हरियाणा को प्रधानमंत्री की कर्मभूमि बताते हुए राज्य को दी गई परियोजनाओं के लिए आभार भी व्यक्त किया।नायब सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित पत्र में लिखा, 'आपके कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर हरियाणा की पौने तीन करोड़ जनता की ओर से आपको हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। यह अवसर आपके वंदन का है, अभिनंदन का है। आज आप भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में सबसे लंबे समय तक निरंतर निर्वाचित व जन-जन के लोकप्रिय प्रधानमंत्री हैं। हमारी हरिभूमि ने ही आपको प्रधानमंत्री के रूप में देखने का संकल्प लिया था। आपको याद होगा कि 15 सितंबर, 2013 को रेवाड़ी में आयोजित देश के पूर्व सैनिकों की रैली से आपने अपने 2014 के लोकसभा चुनावों के अभियान की शुरुआत की थी। हमें पूरा विश्वास है कि उस रैली का उत्साह और आपके प्रति प्यार अभी भी आपके मानस पटल पर अंकित है। हम हरियाणा के लोग सदैव राष्ट्र निर्माण की अग्रिम पंक्ति में खड़े रहे हैं। हमारे वीर जवानों, परिश्रमी किसानों, प्रतिभाशाली खिलाड़ियों और कर्मठ युवाओं ने सदा ही राष्ट्र के गौरव को बढ़ाया है। इसलिए जब भी भारत की प्रगति, सुरक्षा, सम्मान और वैश्विक प्रतिष्ठा की बात होती है, तो हरियाणा का हृदय उससे गहराई से जुड़ जाता है। पिछले 12 वर्षों में देश ने जिस आत्मविश्वास, स्थिरता और विकास का अनुभव किया है, उसने हरियाणा के जन-जन को भी नई ऊर्जा और नए विश्वास से भर दिया है'।