सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nagpur mayor gets email claiming explosive device planted at RSS headquarters; police launch probe: Officials

Maharashtra: सीएम ऑफिस और RSS मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, नागपुर मेयर को मिले मेल के बाद एजेंसियां अलर्ट

आईएएनएस, मुंबई Published by: Pavan Updated Wed, 10 Jun 2026 02:33 PM IST
विज्ञापन
सार

आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय, आरएसएस मुख्यालय के साथ-साथ मुंबई के मेयर के ऑफिस में बम की धमकी मिलने के बाद, मुंबई पुलिस और डॉग स्क्वाड ने बीएमसी ऑफिस की तलाशी ली और उसे सुरक्षित किया। बता दें कि, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की बिल्डिंग को उड़ाने की धमकी भी मिली। मुंबई पुलिस और बम स्क्वाड मौके पर मौजूद हैं और तलाशी ली गई है।

Nagpur mayor gets email claiming explosive device planted at RSS headquarters; police launch probe: Officials
सीएम ऑफिस और RSS मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

महाराष्ट्र के तीन शहरों में बुधवार को कई प्रमुख स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इससे प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। फिलहाल, सुरक्षा एजेंसियां छानबीन में जुटी हैं। बताया जा रहा है कि धमकी भरे ईमेल में मुंबई की मेयर, पुणे महापालिका, नागपुर की अहम जगहों और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। मिली जानकारी के मुताबिक, धमकी भरे ईमेल में आईईडी के इस्तेमाल का जिक्र है और कथित हमलों के लिए कुछ तारीखों और समय का भी जिक्र किया गया है।


विज्ञापन


यह भी पढ़ें- दावों में कितना दम?: 20 सांसदों ने लोकसभा स्पीकर को लिखा पत्र, नाम अभी तक गुप्त; ममता के पास कितना संख्याबल

मुंबई की मेयर को मिले धमकी ईमेल में उनकी कार और केबिन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। एहतियात के तौर पर इमारत को खाली कराया गया। इसी ईमेल में मुख्यमंत्री कार्यालय, मेयर कार्यालय और बीएसई कार्यालय का भी जिक्र था। बीएसई कार्यालय में धमाके के साथ ईमेल में कहा गया है, 'हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था को खत्म करना है'। अधिकारियों ने बताया कि धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद नगर निगम, प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। धमकी भरा ईमेल भेजने वाले का पता लगाने की कोशिश जारी है।

वहीं, नागपुर पुलिस को एक ईमेल आया, जिसमें संघ मुख्यालय और पुणे के महापालिका कार्यालय को उड़ाने की चेतावनी दी गई। संघ मुख्यालय को उड़ाने की चेतावनी देते हुए ईमेल में कहा गया, 'आरएसएस जो आज भाजपा है, तब 1984 के 'ऑपरेशन ब्लूस्टार' का समर्थन किया था'।

यह भी पढ़ें- सीएम हिमंत के पास पहुंचीं सुष्मिता देव: पूर्व TMC सांसद बोलीं- त्यागपत्र का कारण निजी, बंगाल से लेना-देना नहीं

यह ईमेल नागपुर पुलिस को सुबह करीब 10 बजे मिला, जिसके बाद नागपुर पुलिस के बीडीडीएस (बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वाड) टीम संघ मुख्यालय में 11 बजे पहुंची और तकरीबन दो घंटे तक छानबीन की। अधिकारियों ने बताया कि जांच में कुछ भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed