सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   today news updates odisha government raise allowance for home guards pm modi politics crime

Updates: असम में बनेगा वेंकटेश्वर स्वामी का मंदिर; विशाखापत्तनम स्टील प्लांट धमाके में मृतकों की संख्या नौ हुई

पीटीआई, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 10 Jun 2026 02:30 PM IST
विज्ञापन
today news updates odisha government raise allowance for home guards pm modi politics crime
न्यूज अपडेट - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने मंगलवार को होमगार्ड्स के दैनिक भत्ते में वृद्धि को मंजूरी दे दी। इसके तहत भत्ता 639 रुपये प्रतिदिन से बढ़ाकर 650 रुपये प्रतिदिन कर दिया गया है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, बढ़ा हुआ भत्ता 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना जाएगा। इससे पहले 1 जुलाई 2025 को राज्य सरकार ने होमगार्ड्स का डीसीए 623 रुपये से बढ़ाकर 639 रुपये प्रतिदिन किया था। हाल ही में राज्य सरकार ने अपने नियमित कर्मचारियों के लिए भी महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की अतिरिक्त बढ़ोतरी की घोषणा की थी, जो 1 जनवरी 2026 से लागू होगी। विज्ञप्ति में कहा गया है कि होमगार्ड्स के हितों और नियमित कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में हुई वृद्धि को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने डीसीए में यह नई बढ़ोतरी मंजूर की है।

हैदराबाद में मूसलाधार बारिश का कहर, करंट लगने से दो की मौत; कई इलाकों में जलभराव और जाम

हैदराबाद में मंगलवार शाम हुई तेज बारिश के बाद करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गई। भारी बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव, पेड़ गिरने और यातायात जाम की स्थिति भी पैदा हो गई। पुलिस के अनुसार, मृतकों में 30 वर्षीय एक ऑटो-रिक्शा चालक और नौवीं कक्षा में पढ़ने वाला 15 वर्षीय छात्र शामिल हैं। दोनों सड़क पर गिरे बिजली के तार की चपेट में आ गए, जिससे उनकी करंट लगने से मौत हो गई।

हैदराबाद के प्रभारी मंत्री एवं राज्य के परिवहन मंत्री पोनम प्रभाकर ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और मृतकों के प्रति संवेदना जताई। विनायक नगर वार्ड क्षेत्र में सबसे अधिक 129.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि बंसीलालपेट में 87.5 मिमी बारिश हुई। तेज बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया और कई स्थानों पर पेड़ उखड़कर गिर पड़े, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ और लंबा जाम लग गया। हैदराबाद डिजास्टर रिस्पांस एंड एसेट प्रोटेक्शन एजेंसी (HYDRAA) ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जानकारी दी कि उसके कर्मियों ने शहर के 76 स्थानों पर गिरे हुए पेड़ों को हटाने का काम किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

AI का कमाल: एनएचए ने एआई की मदद से पकड़ा 655 करोड़ रुपये का फर्जीवाड़ा, ऐसे किया गया खेल

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में फर्जी मेडिकल रिपोर्ट्स के आधार पर अस्पताल बड़ा खेल कर रहे हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और मशीन लर्निंग की मदद से 655.04 करोड़ का फर्जी क्लेम पकड़ा है। इसके तहत एक्स-रे रिपोर्ट, ब्लड टेस्ट रिपोर्ट, एमआरआई से सीटी स्कैन तक की फर्जी रिपोर्ट लगाकर अलग-अलग मरीजों के नाम से इस्तेमाल हुआ, मरीज की जानकारी में छेड़छाड़ की गई या एक ही मेडिकल दस्तावेज को अलग-अलग अस्पतालों में क्लेम के लिए लगाया गया।  

एनएचए के अनुसार, फर्जीवाड़ा करने वाले 2,021 अस्पतालों को योजना के पैनल से बाहर कर दिया गया है। 590 अस्पतालों में यह योजना निलंबित कर दी गई है और 26 पर एफआईआर दर्ज हुई है। सरकार ने अस्पतालों पर 263.71 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जानकारी के मुताबिक, एआई आधारित इमेज एनालिटिक्स सिस्टम ने ऐसे मामले पकड़े, जिनमें एक ही एक्स-रे फिल्म को तीन अलग-अलग मरीजों के क्लेम में इस्तेमाल किया गया था। 
विज्ञापन

कोलकाता: अलीपुर कोर्ट के पास जिला परिषद कार्यालय में लगी आग, राहत-बचाव कार्य जारी
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में अलीपुर कोर्ट के पास दक्षिण 24 परगना जिला परिषद कार्यालय में आग लग गई। आग लगने की खबर मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकलकर्मी आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। अभी तक किसी के घायल होने की खबर नहीं मिली है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। मौके पर राहत कार्य जारी है।

विशाखापत्तनम स्टील प्लांट धमाका: मृतकों की संख्या 9 हुई, एक और कर्मचारी ने दम तोड़ा
विशाखापत्तनम स्टील प्लांट (राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड) में हुए धमाके में जान गंवाने वालों की संख्या अब नौ हो गई है। बुधवार सुबह एक और घायल कर्मचारी ने दम तोड़ दिया। 8 जून को प्लांट में अचानक हुए भीषण धमाके में आठ कर्मचारियों की मौत हो गई थी और छह लोग घायल हुए थे। विशाखापत्तनम की जिला संयुक्त कलेक्टर जी विद्याधरी ने जानकारी दी कि मृतक की पहचान पाइदिराजू के रूप में हुई है। उन्होंने आज सुबह 8:17 बजे अस्पताल में अंतिम सांस ली। पाइदिराजू उन दो घायलों में शामिल थे, जो धमाके में 90 प्रतिशत तक जल गए थे। अधिकारियों ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए शहर के किंग जॉर्ज अस्पताल भेजा गया। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इस हादसे के बाद से ही प्लांट में सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। प्रशासन बाकी घायलों के इलाज और मामले की जांच पर नजर रख रहा है।

असम में बनेगा श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर: टीटीडी ने ली 10 एकड़ जमीन, जल्द होगा भूमि पूजन
तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) ने गुवाहाटी में श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर बनाने के लिए 10 एकड़ से ज्यादा जमीन का कब्जा ले लिया है। टीटीडी के अध्यक्ष बीआर नायडू ने बताया कि असम सरकार ने कामरूप जिले के सोनापुर सर्कल में 10.33 एकड़ जमीन आवंटित की है। टीटीडी देशभर के राज्यों की राजधानियों में भगवान वेंकटेश्वर के मंदिर बनाने की योजना पर काम कर रहा है। इसी कड़ी में गुवाहाटी में यह मंदिर बनेगा। इस प्रोजेक्ट को लेकर बीआर नायडू और वरिष्ठ अधिकारियों ने असम सरकार के प्रतिनिधियों से चर्चा की थी। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और टीटीडी ट्रस्ट बोर्ड ने भी इस काम में सहयोग दिया है। मंगलवार को असम मेट्रोपॉलिटन डिप्टी कमिश्नर ने टीटीडी को जमीन के कब्जे का सर्टिफिकेट सौंपा। बीआर नायडू ने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए जल्द ही भूमि पूजन किया जाएगा। टीटीडी ने आधिकारिक बयान जारी कर जमीन मिलने की पुष्टि की है। अब जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed