फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   scooter was parked on bank of pond for 3 days, there was a stir after body of teacher was found in big pond

Bijapur News: तीन दिन से तालाब किनारे खड़ी थी स्कूटी, बड़े तालाब से शिक्षक का शव मिलने से मचा हड़कंप

Wed, 05 Aug 2026 04:52 PM IST
बीजापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: बीजापुर ब्यूरो Updated Wed, 05 Aug 2026 04:52 PM IST
सार

बीजापुर के भोपालपटनम स्थित बड़े तालाब से 55 वर्षीय शिक्षक मंतैया तोडेम का शव बरामद हुआ। तीन दिनों से तालाब किनारे खड़ी स्कूटी के आधार पर मृतक की पहचान हुई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
scooter was parked on bank of pond for 3 days, there was a stir after body of teacher was found in big pond
बड़े तालाब में शिक्षक का शव मिलने से सनसनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर जिले के भोपालपटनम में बड़े तालाब से एक शिक्षक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। तीन दिनों से तालाब किनारे खड़ी स्कूटी ने मृतक की पहचान में अहम भूमिका निभाई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नगर पंचायत भोपालपटनम के बड़े तालाब से बुधवार को एक शिक्षक का शव बरामद होने के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान गोटाईगुड़ा निवासी 55 वर्षीय मंतैया तोडेम के रूप में हुई है, जो पेशे से शिक्षक थे। सूचना मिलते ही भोपालपटनम पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक की स्कूटी पिछले तीन दिनों से बड़े तालाब के किनारे खड़ी थी। हालांकि उस समय किसी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। बुधवार सुबह तालाब में शव दिखाई देने की सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सर्च अभियान चलाया गया, जिसके दौरान शव बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने तालाब किनारे खड़ी स्कूटी के आधार पर मृतक की पहचान की और तत्काल परिजनों को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

भोपालपटनम पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मौत दुर्घटना, आत्महत्या या किसी अन्य कारण से हुई है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।


इस घटना के बाद भोपालपटनम क्षेत्र में शोक का माहौल है और लोग घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। पुलिस ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed