फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Weapons and ammunition dump recovered in Neelmadgu forest.

CG: बीजापुर में नक्सल विरोधी अभियान को सफलता, जंगल से हथियार और गोला-बारूद मिला; पुलिस ने किया जब्त

Wed, 02 Sep 2026 09:28 PM IST
बीजापुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर Published by: बीजापुर ब्यूरो Updated Wed, 02 Sep 2026 09:28 PM IST
सार

बीजापुर के नीलमडगु जंगल में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने हथियार और गोला-बारूद का डंप बरामद किया। मौके से देशी कट्टा, टूटी BGL राइफल, 8 BGL सेल, 10 जिंदा राउंड समेत अन्य सामग्री जब्त की गई।

विज्ञापन
Weapons and ammunition dump recovered in Neelmadgu forest.
जब्त सामान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

नक्सल विरोधी एवं सुरक्षा अभियान के तहत बीजापुर पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने भोपालपटनम थाना क्षेत्र के ग्राम नीलमडगु के जंगल में नदी किनारे छिपाकर रखा हथियार और गोला-बारूद का डंप बरामद किया है। बरामद सामग्री को विधिवत जब्त कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, एक सितंबर 2026 को भोपालपटनम थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम नीलमडगु के जंगल में नदी किनारे कुछ संदिग्ध सामग्री छिपाकर रखी गई है। सूचना की तस्दीक और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के लिए संयुक्त सुरक्षा दल को तत्काल मौके पर रवाना किया गया।

विज्ञापन

सर्चिंग के दौरान जवानों को नदी किनारे कटे हुए पेड़ के खोखले हिस्से में लावारिस हालत में छिपाकर रखा गया हथियार और गोला-बारूद का डंप मिला। तलाशी के दौरान मौके से 12 बोर का एक देशी कट्टा, एक टूटी हुई BGL राइफल, 8 BGL सेल, 12 बोर के देशी कट्टे के 10 जिंदा राउंड, 3 देशी कट्टा सेल कैप, एक पेचकस और एक पिट्ठू बैग बरामद किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: छत्तीसगढ़ का जनभागीदारी जल संरक्षण मॉडल राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत, देश में प्रथम

पुलिस ने बरामद सभी सामग्री को नियमानुसार जब्त कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नक्सल विरोधी अभियान के तहत जंगलों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार सर्चिंग एवं निगरानी की जा रही है।

यह संयुक्त कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बीजापुर उमेश प्रसाद गुप्ता के मार्गदर्शन में की गई। अभियान में एसडीओपी भोपालपटनम घनश्याम कामड़े, थाना प्रभारी भोपालपटनम मुकेश पटेल, डीआरजी बीजापुर, बीडीएस टीम और थाना भोपालपटनम के जवानों की भूमिका रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed