फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   A 7-year struggle for a 4C-category airport in Bilaspur.Protesters staged a 'reverse march' in an attempt to r

बिलासपुर: हवाई सुविधाओं की मांग पर सात साल से आंदोलन, अब उल्टा मार्च निकालकर जताया विरोध

Tue, 27 Oct 2026 02:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 27 Oct 2026 02:32 PM IST
सार

बेहतर हवाई सुविधाओं और पूर्ण विकसित एयरपोर्ट की मांग को लेकर हवाई सुविधा जनसंघर्ष समिति का आंदोलन सात साल पूरे कर चुका है। वर्षगांठ पर समिति ने उल्टा मार्च निकालकर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन
A 7-year struggle for a 4C-category airport in Bilaspur.Protesters staged a 'reverse march' in an attempt to r
प्रदर्शनकारियों का उल्टा मार्च

विस्तार

न्यायधानी बिलासपुर में बेहतर हवाई सुविधाओं और पूर्ण विकसित एयरपोर्ट की मांग को लेकर जारी आंदोलन सात साल पूरे कर चुका है। आंदोलन की सातवीं वर्षगांठ पर हवाई सुविधा जनसंघर्ष समिति ने अनूठे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। समिति के पदाधिकारियों ने राघवेंद्र राव सभा भवन स्थित धरना स्थल से कलेक्टर कार्यालय तक उल्टा मार्च निकाला और प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। समिति ने स्पष्ट किया कि जब तक बिलासपुर को बेहतर हवाई सुविधाएं नहीं मिलतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन


सात साल में हवाई सेवा शुरू, लेकिन सुविधाओं का इंतजार
बिलासपुर में हवाई सेवाओं के विस्तार और पूर्ण विकसित एयरपोर्ट की मांग को लेकर जनआंदोलन शुरू किया गया था। इस आंदोलन के बाद 1 मार्च 2021 को बिलासपुर से हवाई सेवा शुरू हुई, लेकिन समिति का कहना है कि शहर को अब भी पर्याप्त हवाई सुविधाएं नहीं मिल पाई हैं। समिति के अनुसार, वर्तमान में लगभग 1500 मीटर लंबे रनवे के कारण छोटे एटीआर विमानों का ही संचालन हो पा रहा है। बड़े विमानों की उड़ान और हवाई सेवाओं के विस्तार के लिए रनवे लंबा करने तथा एयरपोर्ट का समुचित विकास करने की मांग लगातार उठाई जा रही है।
विज्ञापन


नेताओं की मौजूदगी के बावजूद विस्तार नहीं होने पर सवाल
हवाई सुविधा जनसंघर्ष समिति ने आरोप लगाया कि बिलासपुर में बड़े राजनीतिक पदों पर नेताओं की मौजूदगी के बावजूद एयरपोर्ट का अपेक्षित विकास नहीं हो पा रहा है। समिति का कहना है कि बेहतर हवाई कनेक्टिविटी मिलने से बिलासपुर और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों, व्यापारियों तथा उद्योगों को लाभ मिल सकता है। इसी मांग को लेकर समिति ने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर हवाई सुविधाओं के विस्तार की दिशा में ठोस कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब ‘नगाड़ा बजाओ अभियान’ की तैयारी
सात साल से जारी आंदोलन के बावजूद मांगें पूरी नहीं होने पर समिति ने आंदोलन को और तेज करने का संकेत दिया है। उल्टा मार्च के बाद अब ‘नगाड़ा बजाओ अभियान’ शुरू करने की चेतावनी दी गई है। समिति का कहना है कि बिलासपुर को पूर्ण विकसित एयरपोर्ट का दर्जा मिलने और बेहतर हवाई सुविधाएं उपलब्ध होने तक संघर्ष जारी रहेगा। अब देखना होगा कि लंबे समय से चली आ रही इस मांग पर संबंधित विभाग और केंद्र सरकार कब तक ठोस निर्णय लेते हैं।

प्रदर्शनकारियों का उल्टा मार्च

प्रदर्शनकारियों का उल्टा मार्च

 

प्रदर्शनकारियों का उल्टा मार्च

प्रदर्शनकारियों का उल्टा मार्च

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed