फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Big relief for rail passengers Special train will make 16 trips from Prayagraj to Visakhapatnam, schedule here

रेल यात्रियों को बड़ी राहत: प्रयागराज से विशाखापट्टनम के लिए 16 फेरे लगाएगी स्पेशल ट्रेन, यहां देखें शेड्यूल

Wed, 12 Aug 2026 01:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 12 Aug 2026 01:46 PM IST
सार

यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने प्रयागराज-विशाखापट्टनम के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन शुरू करने का निर्णय लिया है। 14 अगस्त से शुरू होने वाली यह ट्रेन दोनों दिशाओं में 16-16 फेरे लगाएगी और बिलासपुर समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।
 

विज्ञापन
Big relief for rail passengers Special train will make 16 trips from Prayagraj to Visakhapatnam, schedule here
रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी

विस्तार

बिलासपुर से प्रयागराज और विशाखापट्टनम के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। रेलवे ने अतिरिक्त यात्री दबाव को देखते हुए दोनों शहरों के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है, जिससे यात्रियों को अतिरिक्त रेल सेवा और बर्थ का विकल्प मिल सकेगा।
विज्ञापन


यात्रियों की बढ़ती संख्या और ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने प्रयागराज और विशाखापट्टनम के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। दोनों दिशाओं में यह ट्रेन 16-16 फेरे लगाएगी। इस सेवा से प्रयागराज, बिलासपुर, रायगढ़ समेत मार्ग के अन्य स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन


गाड़ी संख्या 04159 प्रयागराज-विशाखापट्टनम साप्ताहिक स्पेशल 14 अगस्त से 27 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को प्रयागराज से रवाना होगी। यह ट्रेन शहडोल, अनूपपुर, पेंड्रारोड, बिलासपुर और रायगढ़ सहित विभिन्न स्टेशनों से होकर विशाखापट्टनम पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04160 विशाखापट्टनम-प्रयागराज साप्ताहिक स्पेशल 15 अगस्त से 28 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शनिवार को संचालित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिलासपुर में दोनों दिशाओं में ठहराव
प्रयागराज से विशाखापट्टनम जाने वाली ट्रेन बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर रात 10:15 बजे पहुंचेगी और 10:25 बजे रवाना होगी। वहीं विशाखापट्टनम से प्रयागराज जाने वाली स्पेशल ट्रेन बिलासपुर में सुबह 6 बजे पहुंचेगी और 6:10 बजे रवाना होगी। इसके अलावा शहडोल, अनूपपुर और पेंड्रारोड समेत मार्ग के कई प्रमुख स्टेशनों पर भी दोनों दिशाओं में ट्रेन का ठहराव रहेगा।

22 कोच के साथ चलेगी ट्रेन
रेलवे के अनुसार स्पेशल ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। इनमें पांच जनरल, सात स्लीपर, एक एसी-2, चार एसी-3, तीन एसी-3 इकोनॉमी, एक पावर कार और एक एसएलआरडी कोच शामिल हैं। अलग-अलग श्रेणी के कोच होने से यात्रियों को अपनी सुविधा और बजट के अनुसार यात्रा का विकल्प मिलेगा।

इन प्रमुख स्टेशनों पर भी रुकेगी
प्रयागराज और विशाखापट्टनम के बीच चलने वाली यह ट्रेन मानिकपुर, सतना, कटनी, शहडोल, अनूपपुर, पेंड्रारोड, बिलासपुर, रायगढ़, झारसुगुड़ा रोड, संबलपुर, बलांगीर, टिटिलागढ़ और विजयनगरम सहित कई स्टेशनों पर ठहरेगी।


यात्रियों को मिलेगी राहत
त्योहारी और व्यस्त यात्रा अवधि के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए शुरू की जा रही इस स्पेशल सेवा से यात्रियों को अतिरिक्त बर्थ और यात्रा का विकल्प मिलेगा। रेलवे की इस व्यवस्था से प्रयागराज और विशाखापट्टनम के बीच सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed