सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Politics of development or pressure Dispute escalates between Sarpanch and CEO in Devgaon

विकास या दबाव की राजनीति?: देवगांव में विकास कार्यों पर विवाद, सरपंच और सीईओ आमने-सामने, जानिए पूरा मामला

अमर उजाला नेटवर्क, मुंगेली Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 26 Mar 2026 06:37 PM IST
विज्ञापन
सार

सरपंच योगेश पटेल और मुख्य कार्यकारी अधिकारी विक्रम सिंह ठाकुर के बीच पूर्व सरपंच के निर्माण कार्यों के भुगतान पर विवाद है। सरपंच ने अनियमितता का आरोप लगाया। कलेक्टर ने जांच का आश्वासन दिया।

Politics of development or pressure Dispute escalates between Sarpanch and CEO in Devgaon
सरपंच पर जनपद सीईओ की दबाव
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

जिले के देवगांव में विकास कार्यों से अधिक विवाद चर्चा में है। वर्तमान सरपंच योगेश पटेल और जनपद सीईओ विक्रम सिंह ठाकुर के बीच लगातार तनातनी बढ़ रही है। यह मामला पूर्व सरपंच के कार्यकाल के निर्माण कार्यों के भुगतान से जुड़ा है।

सरपंच योगेश पटेल ने इन कार्यों में अनियमितताओं का हवाला देते हुए भुगतान से इन्कार किया है। उनका कहना है कि भुगतान के लिए दबाव वाले कार्य जमीन पर मौजूद नहीं हैं। उनके दस्तावेज भी पूर्ण नहीं हैं। ऐसे में पंचायत निधि का उपयोग करना अनुचित होगा। सरपंच ने जनपद सीईओ की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सीईओ पर पूर्व सरपंच के साथ मिलीभगत और आर्थिक लेन-देन के गंभीर आरोप लगाए हैं। सरपंच ने जनदर्शन से कलेक्टर कार्यालय तक शिकायत दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरपंच का आरोप है कि प्रशासन ने कार्रवाई के बजाय उनके खिलाफ ही जांच शुरू कर दी है। जिन कार्यों के भुगतान पर विवाद है, उन्हीं को जांच का हिस्सा बनाया गया है। सरपंच इसे जल्दबाजी का फैसला और व्यक्तिगत द्वेष बता रहे हैं। कलेक्टर कुंदन कुमार सिंह ने शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अब देखना होगा कि देवगांव में पारदर्शिता आती है या मामला प्रशासनिक खींचतान की भेंट चढ़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed