{"_id":"6a13f8082d25ec0017024bfe","slug":"wife-murders-husband-in-bilaspur-with-help-of-lover-and-accomplices-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"कातिल बीवी की साजिश: बहाने से पति को पत्नी ने झारखंड से बुलाया, प्रेमी संग रेलवे ट्रैक पर दी ऐसी खौफनाक सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कातिल बीवी की साजिश: बहाने से पति को पत्नी ने झारखंड से बुलाया, प्रेमी संग रेलवे ट्रैक पर दी ऐसी खौफनाक सजा
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 25 May 2026 12:51 PM IST
विज्ञापन
सार
बिलासपुर में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। झारखंड निवासी पूनम लोंमगा ने प्रेमी सुगर टोपनो व उसके दो साथियों के साथ मिलकर अपने पति को पैसे लेने के बहाने ट्रेन से बिलासपुर बुलाया और रेलवे ट्रैक के पास निर्घात हत्या कर शव को पानी से भरे गड्ढे में फेंक दिया। पत्नी की गिरफ्तारी के बाद प्रेमी और उसके साथी फरार हैं।
पति की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्याकांड का पर्दाफाश हुआ है। एक पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके दो साथियों के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। यह पूरा मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हुआ है।
घटना के करीब एक सप्ताह बाद पुलिस ने इस मामले से पर्दाफाश किया। पुलिस ने शक के आधार पर पत्नी से कड़ी पूछताछ की। पूछताछ में पत्नी ने सारी सच्चाई बता दी और अपना अपराध कबूल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह पूरा मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हुआ निकला। झारखंड पुलिस एक महिला को साथ लेकर सिरगिट्टी थाने पहुंची थी। महिला के बयान के बाद पुलिस को इस हत्याकांड की जानकारी मिली। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेमी और उसके दो साथी अभी फरार हैं जिनकी तलाश जारी है।
Trending Videos
बीते 18 मई को यह वारदात हुई थी। झारखंड निवासी पूनम लोंमगा (35) अपने पति विनोद लोंमगा (40) को बिलासपुर लाई थी। उसने अपने पति को किसी परिचित से पैसे लेने का बहाना बनाया था। सिरगिट्टी स्थित रेलवे ट्रैक के पास प्रेमी सुगर टोपनो अपने दो साथियों के साथ मौजूद था। सभी ने मिलकर विनोद की हत्या की वारदात को अंजाम दिया।
हत्या के बाद युवक के शव को रेलवे ट्रैक के उस पार पानी से भरे स्थान पर फेंक दिया गया। गिरफ्तार पत्नी ने पुलिस को शव के पास ले जाकर स्थान दिखाया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। इस मामले में प्रेमी सहित अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। आगे की जांच और पूछताछ जारी है।