सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने पत्नी संग किया ताज का दीदार, जानें विजिटर बुक में क्या लिखा

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 25 May 2026 01:27 PM IST
सार

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने सोमवार को ताज का दीदार किया। वे अपनी पत्नी के साथ ताजमहल पहुंचे। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। वहीं आम पर्यटकों के लिए ताज बंद  कर दिया गया। 

विज्ञापन
US Secretary Marco Rubio Visits Taj Mahal with Wife Amid Tight Security, Tourists Face Trouble in Extreme Heat
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पत्नी संग किया ताज का दीदार - फोटो : अमर उजाला
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो सोमवार को अपनी पत्नी जीनत रूबियो के साथ विश्व प्रसिद्ध ताजमहल पहुंचे। भीषण गर्मी के बीच हुए इस दौरे में उन्होंने मुगलकालीन इस ऐतिहासिक स्मारक की खूबसूरती की जमकर सराहना की और इसे 'दुनिया के प्रेम के अनमोल खजानों में से एक' बताया।

मार्को रूबियो भारत के चार दिवसीय दौरे पर हैं। सोमवार सुबह करीब 10 बजे वह विशेष विमान से आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कार से ताजमहल के पूर्वी गेट के पास स्थित होटल तक पहुंचे और फिर गोल्फ कार्ट के जरिए स्मारक परिसर में दाखिल हुए। उनके साथ भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर भी मौजूद रहे।

US Secretary Marco Rubio Visits Taj Mahal with Wife Amid Tight Security, Tourists Face Trouble in Extreme Heat
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने पत्नी संग किया ताज का दीदार - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल भ्रमण के दौरान रूबियो करीब एक घंटे तक स्मारक परिसर में रहे। उन्होंने ताजमहल की वास्तुकला, संगमरमर की बारीक नक्काशी और इसके ऐतिहासिक महत्व को करीब से देखा। विजिटर बुक में उन्होंने लिखा, “दुनिया के प्रेम के सबसे खूबसूरत खजानों में से एक को देखने का अवसर देने के लिए धन्यवाद।” अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने भी रूबियो दंपती के साथ यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल पर तस्वीर खिंचवाई।
Trending Videos
US Secretary Marco Rubio Visits Taj Mahal with Wife Amid Tight Security, Tourists Face Trouble in Extreme Heat
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को विजिटर बुक पर लिखते हुए - फोटो : अमर उजाला
विदेश मंत्री के दौरे को लेकर ताजमहल परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी रही। अधिकारियों के अनुसार, सुरक्षा कारणों से कुछ समय के लिए स्मारक परिसर में मौजूद पर्यटकों को बाहर जाने के लिए कहा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
US Secretary Marco Rubio Visits Taj Mahal with Wife Amid Tight Security, Tourists Face Trouble in Extreme Heat
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने पत्नी संग किया ताज का दीदार - फोटो : अमर उजाला
आगरा दौरे के बाद मार्को रूबियो जयपुर जाएंगे और मंगलवार सुबह नई दिल्ली लौटेंगे, जहां वह क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होंगे।
विज्ञापन
US Secretary Marco Rubio Visits Taj Mahal with Wife Amid Tight Security, Tourists Face Trouble in Extreme Heat
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने पत्नी संग किया ताज का दीदार - फोटो : अमर उजाला
विदेश मंत्री के दौरे को लेकर शहर में सुबह से ही सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। खेरिया एयरपोर्ट से ताजमहल तक पूरे मार्ग पर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की तैनाती रही। वीआईपी प्रोटोकॉल के तहत कई मार्गों पर यातायात को नियंत्रित किया गया। हालांकि सुरक्षा कारणों से कुछ समय के लिए आम पर्यटकों की आवाजाही प्रभावित रही, लेकिन विदेशी मेहमान का ताजमहल के प्रति आकर्षण चर्चा का विषय बना रहा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed