{"_id":"6a13bdd523e0b7999402856a","slug":"agra-accident-mother-breaks-down-after-teen-dies-in-zip-line-tragedy-2026-05-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गोद में 16 वर्षीय बेटे की लाश: चीखती मां और बिलखता पिता, चौपाटी हादसे का VIDEO देख कांप जाएगा कलेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोद में 16 वर्षीय बेटे की लाश: चीखती मां और बिलखता पिता, चौपाटी हादसे का VIDEO देख कांप जाएगा कलेजा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 25 May 2026 08:45 AM IST
सार
आगरा की चौपाटी में जिप लाइन हादसे में 16 वर्षीय कुनाल की मौत के बाद उसकी मां बेटे को गोद में उठाकर मदद की गुहार लगाती रही। परिवार घूमने आया था, लेकिन एक लापरवाही ने खुशियों को मातम में बदल दिया।
विज्ञापन
आगरा चौपाटी हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिप लाइन हादसे में जान गंवाने वाला कुनाल होनहार था। 11वीं कक्षा में पढ़ता था। उसे स्टंट का भी शौक था। वह जिप लाइन में एडवेंचर का मजा लेने की कई दिन से पिता से जिद कर रहा था। माता-पिता दोनों उसे और दूसरे बेटे मयंक को लेकर आए थे। कुनाल के नीचे गिरते ही मां की चीख निकल गई। पिता बेसुध हो गए। मां ने बेटे को गोद में उठा लिया। बोलीं, कोई मेरे लाल को बचा लो। वो बस यहां पर खेलने के लिए आया था। दोनों का यह हाल देखकर अन्य लोगों के आंसू निकल आए।
बिलखता हुआ पिता
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
होश में आने पर पिता भी कुनाल के सीने से लिपटकर रोये जा रहे थे। कह रहे थे कि बेटे की जिद पर ही यहां आए थे। पता नहीं था कि यह दिन उसके लिए आखिरी बन जाएगा। उनका सब कुछ छिन गया। स्टंटमैन बनना चाहता था। उसने जिद नहीं की होती तो यहां कभी नहीं आते। माता-पिता को लोगों ने किसी तरह संभाला।
Trending Videos
बेटे की लाश गोद में लिए बैठे माता-पिता
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हादसे की टाइम लाइन...कब क्या हुआ
- शाम तकरीबन 4 बजे : चूड़ी व्यापारी परिवार सहित ताजगंज स्थित चाैपाटी पहुंचे।
- शाम 5 बजे : जिप लाइन के लिए टिकट लेते हैं। अपनी बारी के लिए खड़े हो जाते हैं।
- शाम 6 बजे : जिप लाइन में जाने के कुछ देर बाद ही कुनाल नीचे गिर जाता है। माता-पिता चीखने लगते हैं।
- शाम तकरीबन 4 बजे : चूड़ी व्यापारी परिवार सहित ताजगंज स्थित चाैपाटी पहुंचे।
- शाम 5 बजे : जिप लाइन के लिए टिकट लेते हैं। अपनी बारी के लिए खड़े हो जाते हैं।
- शाम 6 बजे : जिप लाइन में जाने के कुछ देर बाद ही कुनाल नीचे गिर जाता है। माता-पिता चीखने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलखता हुआ पिता
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
- 6:15 बजे : थाना ताजगंज की फोर्स घटनास्थल पर पहुंची।
- 6:30 बजे : पुलिसकर्मियों ने हादसे की जानकारी अधिकारियों को दी।
- 7:00 बजे : एंबुलेंस पहुंच जाती है। कुनाल को एसएन मेडिकल काॅलेज के लिए ले जाते हैं।
- 6:30 बजे : पुलिसकर्मियों ने हादसे की जानकारी अधिकारियों को दी।
- 7:00 बजे : एंबुलेंस पहुंच जाती है। कुनाल को एसएन मेडिकल काॅलेज के लिए ले जाते हैं।
विज्ञापन
चीखती मां
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
- 7:30 बजे : कुनाल को मृत घोषित कर दिया गया।
- 9:00 बजे : पुलिस आयुक्त दीपक कुमार और डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास पहुंचे।
- 9:30 बजे : पुलिस आयुक्त कार्रवाई के लिए दिशानिर्देश देने के बाद चले गए।
- 10:00 बजे : मृतक बच्चे के माता-पिता थाना ताजगंज की बसई चाैकी पहुंचे। रिश्तेदार भी आ गए।
- 11:00 बजे : पुलिस ने तहरीर लेने की प्रक्रिया शुरू करा दी। रात में ही पोस्टमाॅर्टम की तैयारी की गई।