सब्सक्राइब करें

UP: यमुना में बेटे की जान बचाकर खुद डूब गया पिता, तीन किलोमीटर दूर मिला दिनेश का शव; VIDEO

संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: विकास कुमार Updated Sun, 24 May 2026 08:54 PM IST
सार

आगरा स्थित सिकंदरा थाना के गांव अरतौनी निवासी 40 वर्षीय दिनेश कुमार पुत्र भगवानदास रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे अपने बेटों पंकज और पुष्पेन्द्र के साथ यमुना नदी में नहाने गए थे। 
 

विज्ञापन
Father Drowns After Saving Sons Life in Yamuna Body Recovered Three Kilometers Downstream
मृतक पिता दिनेश - फोटो : अमर उजाला

यूपी के आगरा स्थित रुनकता में बेटे को डूबने से बचाने के प्रयास में एक पिता खुद नदी की तेज धारा और गहरे पानी में समा गया। करीब छह घंटे की तलाश के बाद उसका शव बरामद किया गया। सिकंदरा थाना के गांव अरतौनी निवासी 40 वर्षीय दिनेश कुमार पुत्र भगवानदास रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे अपने बेटों पंकज और पुष्पेन्द्र के साथ यमुना नदी में नहाने गए थे। 



Father Drowns After Saving Sons Life in Yamuna Body Recovered Three Kilometers Downstream
दिनेश के शव को बाहर निकालती रेस्क्यू टीम - फोटो : अमर उजाला

पंकज को बचाया पर खुद डूब गए दिनेश
बताया गया कि वह अरतौनी भैंसा घाट स्थित श्मशान घाट के पास नदी के बीच बने टापू तक पहुंचे थे। इसी दौरान नहाते समय बेटा पंकज अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। बेटे को डूबता देख दिनेश कुमार तुरंत उसे बचाने के लिए नदी में कूद पड़े। उन्होंने किसी तरह बेटे पंकज को सुरक्षित बाहर निकाल दिया, लेकिन खुद गहरे पानी और तेज बहाव में फंस गए। देखते ही देखते वह नदी में डूब गए। 

Trending Videos
Father Drowns After Saving Sons Life in Yamuna Body Recovered Three Kilometers Downstream
दिनेश के शव को बाहर निकालती रेस्क्यू टीम - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सिकंदरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीएसी और गोताखोरों की टीम ने स्टीमर की मदद से कई घंटों तक सर्च ऑपरेशन चलाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Father Drowns After Saving Sons Life in Yamuna Body Recovered Three Kilometers Downstream
यमुना में तीन किलोमीटर दूर मिला दिनेश का शव - फोटो : अमर उजाला

तीन किलोमीटर दूर मिला दिनेश का शव
काफी प्रयास के बाद शाम करीब छह बजे दिनेश कुमार का शव मिला, घटनास्थल से लगभग दो तीन किलोमीटर दूर बलदेव घाट के पास बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक दिनेश कुमार जूता फैक्ट्री में काम करते थे। परिवार में उनके दो बेटे और एक बेटी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed