सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Threat to Blow Up Diljit Dosanjh House Officials Receive Email Threat of Bomb Blast at Mayor Office

दिलजीत दोसांझ के घर को उड़ाने की धमकी: अधिकारियों को आया ईमेल, मेयर दफ्तर में बम ब्लास्ट की धमकी; सर्च शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Mon, 25 May 2026 11:26 AM IST
विज्ञापन
सार

नगर निगम के अधिकारियों को आई धमकी भरी ईमेल के बाद हड़कंप मच गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने सर्च अभियान शुरू कर दिया है।

Threat to Blow Up Diljit Dosanjh House Officials Receive Email Threat of Bomb Blast at Mayor Office
लुधियाना में धमकी के बाद जांच के लिए पहुंचे पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

विदेशों में बैठे अलगाववादी संगठनों की ओर से पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिशों के बीच सोमवार को लुधियाना में धमकी भरे ईमेल ने प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी। 
Trending Videos




नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों को भेजे गए एक ईमेल में मेयर हाउस, कार्यालय और पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के लुधियाना स्थित घर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस, सुरक्षा एजेंसियां और साइबर सेल तुरंत सक्रिय हो गईं और पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह नगर निगम कमिश्नर समेत अन्य सरकारी ईमेल आईडी पर यह संदेश प्राप्त हुआ। ईमेल का विषय "बंब ब्लास्ट मेयर ऑफिस लुधियाना" लिखा गया था। इसमें कथित तौर पर धमाके का समय भी निर्धारित किया गया था। संदेश में दोपहर 1:11 बजे लुधियाना मेयर पर हमला करने और रात 9:11 बजे पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के घर पर विस्फोट करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

84 दंगों का भी जिक्र

ईमेल में धमकी देने वालों ने यह भी लिखा कि जो व्यक्ति दिलजीत दोसांझ की सहायता करेगा, उसे भी निशाना बनाया जाएगा। इसके साथ ही संदेश में वर्ष 1984 के सिख दंगों का जिक्र करते हुए भड़काऊ और हिंसक भाषा का इस्तेमाल किया गया। संदेश में दावा किया गया कि 6 जून तक सिलसिलेवार बम धमाकों के जरिए कई जगहों को निशाना बनाया जाएगा।

ईमेल के अंत में इसे कथित तौर पर एक अलगाववादी संगठन के नाम से जोड़ा गया है। हालांकि सुरक्षा एजेंसियां अभी इसकी सत्यता की जांच कर रही हैं और किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से बच रही हैं।

धमकी मिलने के बाद पुलिस ने एहतियातन नगर निगम दफ्तरों को खाली कराया और पूरे परिसर में सर्च अभियान चलाया। जांच के दौरान बम निरोधक दस्ते और सुरक्षा कर्मियों ने कार्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों की तलाशी ली। प्रारंभिक जांच में कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई, जिसके बाद कर्मचारियों को दोबारा कार्यालय के अंदर जाने की अनुमति दी गई।

वहीं मेयर कार्यालय सहित अन्य संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। साइबर सेल ईमेल भेजने वाले की पहचान और आईपी एड्रेस ट्रेस करने में जुटी हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और पूरी पड़ताल के बाद ही आधिकारिक जानकारी साझा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed