{"_id":"6a136892b59b3c4237097c83","slug":"bike-rider-killed-companion-injured-in-car-collision-sonipat-news-c-197-1-snp1001-154474-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोहाना। गांव जौली के पास कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई और उनका साथी घायल हो गया। जोरदार टक्कर के बाद दोनों सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरे।गांव सरगथल निवासी राजेश ने सदर थाना में दर्ज प्राथमिकी में बताया कि वह पेशे से ट्रक चालक है। वह शुक्रवार रात अपने गांव के साथी अशोक के साथ गोहाना से बाइक पर घर लौट रहा था। बाइक अशोक चला रहा था।
रात करीब साढ़े 11 बजे जब वे लाठ-जौली चौक से जौली गांव की ओर बढ़ रहे थे तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रही कार ने उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक बाइक समेत सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद राजेश ने अपने भाई अमित को सूचना दी। सूचना मिलते ही अमित मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को खानपुर कलां स्थित अस्पताल लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने अशोक की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Trending Videos