सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Deranged Man Brutally Murders Husband Wife and Another Woman in Sonipat Triple Murder Sparks Panic in the Area

Haryana: सोनीपत में सनकी ने की पति-पत्नी और एक महिला की बेरहमी से हत्या, ट्रिपल मर्डर से इलाके में दहशत

अमर उजाला नेटवर्क, सोनीपत Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 25 May 2026 06:48 AM IST
विज्ञापन
सार

हरियाणा के सोनीपत जिले में देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। कुंडली थाना क्षेत्र के टीडीआई कुंडली स्थित बीपीएल फ्लैट्स में ट्रिपल मर्डर हुआ है। एक सनकी शख्स ने पति-पत्नी और एक अन्य महिला को तेजधार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।

Deranged Man Brutally Murders Husband Wife and Another Woman in Sonipat Triple Murder Sparks Panic in the Area
ट्रिपल मर्डर से सनसनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सोनीपत के कुंडली स्थित टीडीआई सिटी के बीपीएल फ्लैटों में रविवार आधी रात मामूली कहासुनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। झगड़े के दौरान एक व्यक्ति ने लोहे की रॉड से हमला कर दंपती समेत तीन लोगों की हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू कर दी।



मूलरूप से सोनीपत के कोट मोहल्ला निवासी विजय (50) व उनकी पत्नी सुनीता (47) हाल में हाल टीडीआई कुंडली के बीपीएल फ्लैट नंबर 1299 में प्रथम तल पर रहते थे। वहीं मूलरूप से गांव बड़ौली निवासी स्वाति (32) बीपीएल फ्लैट नंबर-1431 द्वितीय तल पर रहती थी। रविवार देर रात करीब 12 बजे बीपीएल फ्लैट नंबर-1426 निवासी ब्रह्म प्रकाश के साथ विजय की कहासुनी हो गई। ब्रह्म प्रकाश मूलरूप से झज्जर के गांव  दिशोर खेड़ी का रहने वाला है। मामूली विवाद झगड़े में बदल गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि झगड़े की आवाज सुनकर आसपास के फ्लैटों में रहने वाले लोग भी मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि विवाद बढऩे पर  ब्रह्म प्रकाश ने लोहे की रॉड व धारदार हथियार से विजय, सुनीता और स्वाति पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़े। आसपास के लोगों ने उन्हें संभालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
Trending Videos


वारदात के बाद हमलावर मौके से भाग गया जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना की सूचना मिलने पर कुंडली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। इसके बाद तीनों शवों को नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में आपसी विवाद के चलते वारदात को अंजाम देने की बात सामने आई है। आरोपी की तलाश व पूछताछ के आधार पर आगामी कार्रवाई की जा रही है। परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed