सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   House listing work completed before the scheduled time in Ganaur block

Sonipat News: निर्धारित समय से पहले पूर्ण हुआ गन्नौर ब्लाक में हाउस लिस्टिंग कार्य

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
House listing work completed before the scheduled time in Ganaur block
फोटो : सोनीपत के एक गांव में जनगणना करते कर्मचारी। स्रोत: प्रशासन - फोटो : samvad
विज्ञापन
गन्नौर। जनगणना-2027 के तहत गन्नौर ब्लॉक ग्रामीण में वास्तविक हाउस लिस्टिंग का कार्य निर्धारित समय से पहले शत-प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। तहसीलदार ललिता ने बताया कि यह कार्य एक मई से शुरू हुआ था और इसकी अंतिम तिथि 31 मई निर्धारित की गई थी, लेकिन गन्नौर ब्लॉक में इसे 24 मई को ही पूरा कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि इस कार्य में कुल 328 एचएलबी ने अपनी जिम्मेदारी निभाई। किसी भी कर्मचारी की ओर से लापरवाही या अनियमितता सामने नहीं आई। तहसीलदार ललिता ने सभी कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह टीमवर्क और समर्पण का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार ने कहा कि जनगणना जैसे राष्ट्रीय कार्य में आमजन का सहयोग बेहद महत्वपूर्ण है और भविष्य में भी लोग प्रशासन को सही एवं सटीक जानकारी उपलब्ध कराकर सहयोग करते रहेंगे। उन्होंने बताया कि उनके एवं सुपरवाइजरों द्वारा वास्तविक हाउस लिस्टिंग कार्य का औचक निरीक्षण भी किया गया, ताकि कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
Trending Videos

उन्होंने कहा कि आमजन भविष्य में जनगणना-2027 के लिए एकत्रित किए जाने वाले डाटा को सटीक रूप में उपलब्ध कराने के साथ प्रगणकों एवं प्रशासन का पूर्ण सहयोग करेंगे।
--
किस क्षेत्र का कितना काम हुआ पूरा
गन्नौर ग्रामीण 100 फीसदी
गोहाना ग्रामीण 99.82 फीसदी
खरखौदा ग्रामीण 99.55 फीसदी
गन्नौर शहरी 96.23 फीसदी
गोहाना शहरी 94.17 फीसदी
सोनीपत ग्रामीण 89.67 फीसदी
खरखौदा शहरी 88.31 फीसदी
कुंडली शहरी 82.44 फीसदी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed