{"_id":"6a1402d05032cb7c96066199","slug":"petrol-diesel-price-hike-new-price-in-haryana-inflation-news-2026-05-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Haryana: फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 10 दिनों में चौथी बढ़ोतरी; जानें क्या हैं प्रति लीटर नए दाम?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 10 दिनों में चौथी बढ़ोतरी; जानें क्या हैं प्रति लीटर नए दाम?
अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 25 May 2026 01:35 PM IST
विज्ञापन
सार
हरियाणा समेत देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में सोमवार को एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। बीते 10 दिनों में पेट्रोल-डीजल के दाम चौथी बार बढ़े हैं।
पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। बीते 10 दिनों में चौथी बार ये बढ़ोतरी हुई है। सोमवार को पेट्रोल के दाम में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 2.71 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। दाम बढ़ने से अब हरियाणा के सोनीपत में पेट्रोल 102.72 प्रति लीटर और डीजल 95.37 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं, झज्जर में प्रति लीटर पेट्रोल के दाम 102.97 और डीजल के 95.63 रुपये हो गए हैं। जींद में पेट्रोल के दाम बढ़कर 102.84 और डीजल 95.49 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है।
Trending Videos
राज्यसभा सांसद और कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र और हरियाणा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बीते 10 दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम 4 बार बढ़ाए गए हैं जिससे आम लोगों पर महंगाई का बोझ बढ़ गया है। उनके मुताबिक इस दौरान पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कुल 7.53 प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुरजेवाला ने कहा कि हरियाणा में अब पेट्रोल अधिकतम 103.40 और डीजल 96.04 प्रति लीटर पहुंच गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि तेल कंपनियां भारी मुनाफा कमा रही हैं। उनके अनुसार वर्ष 2025-26 में इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने मिलकर ₹77,280 करोड़ का लाभ कमाया। अन्होंने यह भी कहा कि रसोई गैस, सीएनजी और कमर्शियल गैस के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे छोटे दुकानदार, ऑटो चालक, मजदूर और मध्यम वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। कांग्रेस ने बढ़ी हुई कीमतें तुरंत वापस लेने की मांग की है।
आखिर क्यों लगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दाम?
विशेषज्ञों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी, कमजोर होता रुपया और आयात लागत बढ़ने की वजह से तेल कंपनियों पर दबाव बढ़ा है। इसके अलावा रिफाइनिंग मार्जिन में बदलाव का असर भी ईंधन की कीमतों पर पड़ रहा है। लंबे समय तक कीमतें स्थिर रखने के बाद अब सरकारी तेल कंपनियां धीरे-धीरे बढ़ी हुई लागत का बोझ उपभोक्ताओं पर डाल रही हैं। यही वजह है कि 10 दिनों के भीतर पेट्रोल और डीजल करीब 5 रुपये प्रति लीटर तक महंगा हो चुके हैं।
आम लोगों और बाजार पर कितना पड़ेगा असर?
माना जा रहा है कि पेट्रोल-डीजल महंगा होने का असर सिर्फ वाहन चालकों तक सीमित नहीं रहता। माल ढुलाई महंगी होने से फल, सब्जी, दूध और रोजमर्रा की दूसरी चीजों की कीमतें भी बढ़ सकती हैं। डीजल महंगा होने से खेती और ट्रांसपोर्ट सेक्टर पर अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है। ऐसे में आने वाले दिनों में महंगाई बढ़ने की आशंका और तेज हो सकती है। लगातार बढ़ते ईंधन दामों ने मध्यम वर्ग और रोजाना सफर करने वाले लोगों की चिंता बढ़ा दी है