{"_id":"6a13e9975d4fa55ee204c57e","slug":"husband-kills-his-wife-in-sonipat-haryana-crime-news-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: बंद कट्टे में मिला महिला का शव, मकान की नींव में दबाई थी डेडबॉडी; पति पर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: बंद कट्टे में मिला महिला का शव, मकान की नींव में दबाई थी डेडबॉडी; पति पर हत्या का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना (सोनीपत)
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 25 May 2026 11:48 AM IST
विज्ञापन
सार
सोनीपत के गोहाना में पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और शव को मकान की नींव में दबाने का प्रयास किया। फिलहाल पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है।
मकान की नींव से महिला का शव बरामद
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
गोहाना के नई सब्जी मंडी क्षेत्र में रविवार देर रात एक निर्माणाधीन मकान की नींव में कट्टे में बंद महिला का शव बरामद हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में महिला के पति पर हत्या कर शव छिपाने का आरोप सामने आया है।
Trending Videos
पुलिस कर रही जांच
जानकारी के मुताबिक वन विभाग वाली गली में रहने वाली प्रियंका उर्फ सीमा का शव नई सब्जी मंडी के पीछे एक निर्माणाधीन मकान की नींव में पड़ा मिला। मामले की सूचना मिलते ही डीएसपी गोहाना, थाना शहर गोहाना के एसएचओ और कोर्ट कॉम्प्लेक्स चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पति पर हत्या के आरोप
एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया ताकि जरूरी सबूत जुटाए जा सकें। पुलिस जांच में सामने आया कि महिला मूल रूप से गांव घड़वाल की रहने वाली थी और फिलहाल गोहाना में रह रही थी। आरोप है कि पति संदीप ने घरेलू विवाद के चलते पत्नी की हत्या कर दी और शव को कट्टे में बंद कर पास के प्लॉट की नींव में डाल दिया। घटना के बाद आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।