{"_id":"6a13d84c665221685205baa0","slug":"three-members-of-a-family-died-in-a-road-accident-2026-05-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में दर्दनाक सड़क हादसा: एक परिवार के तीन लोगों की मौत, ट्रक और स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में दर्दनाक सड़क हादसा: एक परिवार के तीन लोगों की मौत, ट्रक और स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 25 May 2026 10:34 AM IST
विज्ञापन
सार
हरियाणा के रेवाड़ी में ट्रक और स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर हो गई। रविवार देर रात हुए इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई।
Accident demo
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जैसलमेर नेशनल हाईवे-11 पर धामलावास आईटीआई के पास रात करीब डेढ़ बजे स्कॉर्पियो और ट्रक के बीच आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
Trending Videos
मृतकों की पहचान गांव बोडिया कमालपुर निवासी 40 वर्षीय ब्रजमोहन, उनकी 38 वर्षीय पत्नी अनीता और उनके 13 वर्षीय बेटे निमेष के रूप में हुई है। ब्रजमोहन एक निजी कंपनी में कार्यरत थे, जबकि उनकी पत्नी सरकारी अध्यापिका थीं। उनका इकलौता बेटा निमेष था। बताया जा रहा है कि परिवार बेटे निमेष का एडमिशन कराने के लिए गुरुग्राम से सीकर गया हुआ था और देर रात वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो बुरी तरह पिचक गई। वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह ट्रक में समा गया, जिससे अंदर बैठे लोगों के बाहर निकलने का कोई मौका नहीं मिल पाया। हादसे के तुरंत बाद राहगीरों ने पुलिस और आपातकालीन सेवाओं को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन स्कॉर्पियो की हालत देखकर राहत कार्य आसान नहीं था। वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण शवों को बाहर निकालने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब दो घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान गैस कटर और हाइड्रा मशीन की मदद ली गई। काफी मशक्कत के बाद पुलिस और राहत टीम ने तीनों शवों को वाहन से बाहर निकाला।
हादसे के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैफिक व्यवस्था संभाली और धीरे-धीरे यातायात को सुचारू करवाया। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ भी घटनास्थल पर जमा हो गई। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर रेवाड़ी नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार या वाहन नियंत्रण बिगड़ना माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।