सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Heatwave in Haryana Today Wetaher News

Haryana: भीषण गर्मी के लिए हो जाएं तैयार, आज से शुरू हुआ नौतपा; भट्ठी जैसे तपेंग शहर

माई सिटी रिपोर्टर, हिसार Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 24 May 2026 09:11 PM IST
विज्ञापन
सार

नौतपा के दौरान पृथ्वी का उत्तरी गोलार्ध सूर्य की ओर अधिकतम झुका होता है। इसके कारण सूर्य की किरणें भूमध्य रेखा को पार करके उत्तरी भारत पर बिल्कुल सीधी पड़ती हैं।

Heatwave in Haryana Today Wetaher News
हरियाणा में सोमवार से शुरू होगा नौतपा - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार

हरियाणा समेत उत्तर भारत में आज से नौतपा शुरू हो गया है। नौतपा के पहले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होगी जबकि 5 दिनों में तापमान में गिरावट आएगी। वहीं, दक्षिण पश्चिमी गर्म हवाओं के चलने से वातावरण में धूल का गुबार छाया हुआ है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि सोमवार से नौतपा शुरू हो रहा है जो कि आमतौर पर 25 मई से 2 जून के बीच होता है। आमतौर पर नौतपा के दौरान तापमान में उफान और गर्मी अपने चरम पर होती है। वैज्ञानिक और भौगोलिक दृष्टि से पृथ्वी और सूर्य की गति के कारण होने वाली एक प्राकृतिक घटना है जो भारतीय मानसून चक्र और कृषि व्यवस्था का मुख्य आधार है।
Trending Videos


ऐसे समझें नौतपा को
नौतपा के दौरान पृथ्वी का उत्तरी गोलार्ध सूर्य की ओर अधिकतम झुका होता है। इसके कारण सूर्य की किरणें भूमध्य रेखा को पार करके उत्तरी भारत (मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली, राजस्थान, पंजाब उत्तर प्रदेश ) पर बिल्कुल सीधी पड़ती हैं। सूर्य की सीधी किरणें पड़ने से जमीन बहुत तेज़ी से गर्म होती है। गर्म होकर हवा ऊपर उठती है जिससे स्थानीय स्तर पर निम्न वायुदाब का क्षेत्र बन जाता है। इस तीव्र गर्मी और निर्वात के कारण तापमान अक्सर 45.0 से 48.0 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर पहुंच जाता है। नौतपा का तपना अच्छे मानसून का वैज्ञानिक संकेत माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आगे ऐसा रहेगा मौसम
नौतपा के दौरान पहले चार दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी लेकिन अंतिम पांच दिनों के दौरान तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। 25 मई को एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में आंशिक बदलाव से आंशिक बादल वाही और तेज गति की हवाओं के साथ बिखराव वाली हल्की बारिश की संभावना है। इस विक्षोभ का ज्यादा असर नहीं रहेगा जिससे हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में दिन और रात के तापमान में हल्की बढ़त देखने को मिलेगी। इसके बाद 28 मई को एक नया मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे बादलों की आवाजाही के साथ तेज गति की हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना बन रही है। इसके पीछे-पीछे एक और नया पश्चिमी विक्षोभ 2 जून को सक्रिय होने से मौसम में एक बार फिर से बदलाव देखने को मिलेगा।

वातावरण में धूल का गुबार छाया
रविवार को जैसे ही विक्षोभ हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली से आगे निकला, एक बार फिर से पश्चिमी शुष्क गर्म हवाओं से तापमान में उछाल आया। प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर दिन और रात के तापमान सामान्य से अधिक बने हुए हैं। साथ ही उत्तर भारत में दक्षिण पश्चिमी गर्म हवाओं के चलने से थार रेगिस्तान से उड़कर वातावरण में धूल का गुबार छा गया।

ये रहा अधिकतम तापमान
सिरसा-46.0
हिसार-43.8
करनाल-42.8
रोहतक-45.3
भिवानी-44.0
जींद-43.8
नारनौल-42.8
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed