सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Accused of sending objectionable messages to a minor

Una News: नाबालिग को आपत्तिजनक संदेश भेजने का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 25 May 2026 11:05 AM IST
विज्ञापन
Accused of sending objectionable messages to a minor
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। दौलतपुर चौक क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग युवती को मोबाइल फोन पर कथित रूप से आपत्तिजनक संदेश भेजने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने 67 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार नाबालिग युवती के परिजनों ने दौलतपुर पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई कि एक अधेड़ व्यक्ति उनकी बेटी को मोबाइल पर लगातार अनुचित संदेश भेजकर परेशान कर रहा था। डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने नियमानुसार एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed