सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   HRTC buses will run on election duty

Una News: चुनाव ड्यूटी पर दौड़ेंगी एचआरटीसी बसें

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 25 May 2026 12:03 PM IST
विज्ञापन
HRTC buses will run on election duty
विज्ञापन
ऊना। पंचायत चुनाव के मद्देनजर मतदान पेटियां, पोलिंग पार्टियों और चुनाव सामग्री को मतदान केंद्रों तक पहुंचाने के लिए सोमवार को एचआरटीसी की 82 बसें रवाना होंगी। इसके चलते जिले के करीब 15 लोकल रूट प्रभावित होने की आशंका है।

कार्यकारी उपमंडलीय प्रबंधक राजेश जोशी ने बताया कि 26 मई को 33, 28 मई को 33 और 30 मई को 32 बसें विभिन्न पंचायतों में भेजी जाएंगी। ये बसें सुबह के समय पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों तक पहुंचाकर वापस लौट आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बीडीसी और जिला परिषद चुनाव के मतदान केंद्रों तक पोलिंग पार्टियों और मतदान पेटियों को पहुंचाने के बाद मतदान संपन्न होने पर मतदान पेटियों को सुरक्षित स्ट्रांग रूम तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी निगम की बसों की होगी।
विज्ञापन
Trending Videos

प्रशासन ने दूरदराज और दुर्गम क्षेत्रों के बूथों तक समय पर चुनाव सामग्री पहुंचाने के लिए विशेष रूट प्लान तैयार किया है। एचआरटीसी अधिकारियों के अनुसार चुनाव ड्यूटी के चलते कुछ लोकल रूटों पर बसों की संख्या कम रहेगी। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में चलने वाले करीब कुछ रूट प्रभावित हो सकते हैं। हालांकि यात्रियों को अधिक परेशानी न हो, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed