{"_id":"6a13cc719444634bf50103b5","slug":"double-murder-in-lohardaga-creates-sensation-accused-arrested-after-killing-wife-and-father-ranchi-news-c-1-1-noi1475-4320187-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: डबल मर्डर से कांपा इलाका! पति ने पत्नी और पिता को मौत के घाट उतारा, मासूम बच्ची पर भी किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: डबल मर्डर से कांपा इलाका! पति ने पत्नी और पिता को मौत के घाट उतारा, मासूम बच्ची पर भी किया हमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: राँची ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 09:54 AM IST
विज्ञापन
सार
लोहरदगा के भंडरा थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। युवक ने पत्नी और पिता की हत्या कर दी, जबकि उसकी तीन वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।
घटनास्थल पहुंची पुलिस
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
झारखंड के लोहरदगा जिले में सोमवार तड़के एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। भंडरा थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने अपनी पत्नी और पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। हमले में उसकी तीन वर्षीय मासूम बेटी भी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
पत्नी को मौत के घाट उतारा, फिर पिता की भी जान ली
पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान 35 वर्षीय संदीप उरांव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसने पहले घर में अपनी पत्नी सुजाता उरांव (30 वर्ष) पर हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी खेत में काम कर रहे अपने पिता सुरेंद्र उरांव उर्फ कुरा (55 वर्ष) को घर बुलाकर लाया और उन पर भी जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण उनकी भी मौत हो गई।
तीन वर्षीय बेटी को भी आई चोट
घटना के दौरान आरोपी की तीन वर्षीय बेटी भी हमले की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। वारदात सुबह करीब पांच बजे की बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में आपसी पारिवारिक कलह को घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Jharkhand: आदिवासी पहचान की राजनीति पर गरमाई बहस, बाबूलाल मरांडी बोले- सरना भी सनातन परंपरा का हिस्सा
मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही भंडरा थाना प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल बच्ची को तुरंत अपनी गोद में उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंडरा पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रिम्स रेफर कर दिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी संदीप उरांव को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है। घटना के बाद गांव में दहशत और शोक का माहौल है।

Trending Videos