सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   Jharkhand: Case of Molestation of College Student in Ranchi; Accused is an Army Soldier

Jharkhand: रांची में कॉलेज छात्रा से छेड़छाड़ का मामला, आरोपी सेना का जवान; पुलिस ने की गिरफ्तारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: Sabahat Husain Updated Sat, 23 May 2026 02:42 PM IST
विज्ञापन
सार

रांची में कॉलेज से घर लौट रही 23 वर्षीय छात्रा से कथित छेड़छाड़ के आरोप में 38 वर्षीय सेना के जवान को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी हरियाणा का निवासी है और नामकुम में तैनात था। पुलिस ने बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Jharkhand: Case of Molestation of College Student in Ranchi; Accused is an Army Soldier
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

झारखंड की राजधानी रांची में एक 38 वर्षीय सेना के जवान को कॉलेज छात्रा से कथित छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।पुलिस के अनुसार, यह घटना शुक्रवार को लालपुर थाना क्षेत्र में हुई, जब 23 वर्षीय छात्रा कॉलेज से अपने घर लौट रही थी।

Trending Videos


पढ़ें: जेल से भागना मुश्किल नहीं! झारखंड की जेलों को लेकर NCRB रिपोर्ट में सामने आई कर्मचारियों की कमी

विज्ञापन
विज्ञापन

लालपुर थाना प्रभारी रूपेश कुमार ने बताया कि आरोपी सेना के जवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पीड़िता के बयान और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी जवान हरियाणा का रहने वाला है और उसकी पोस्टिंग नामकुम में थी। मामले की आगे जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed