सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   Jharkhand massive transfer IAS officers Khunti DC Saurabh Bhuwania takes over Deputy Commissioner of Deoghar

Ranchi: झारखंड में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला, खूंटी के DC सौरभ भुवानिया बने देवघर उपायुक्त

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Sat, 23 May 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
सार

Ranchi: झारखंड सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला किया है। 35 से अधिक अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। खूंटी के DC सौरभ कुमार भुवानिया को देवघर का नया उपायुक्त बनाया गया है, जबकि कई जिलों और विभागों में अहम बदलाव किए गए हैं।

Jharkhand massive transfer IAS officers Khunti DC Saurabh Bhuwania takes over Deputy Commissioner of Deoghar
प्रतिकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

झारखंड सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला और पदस्थापन किया है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार 35 से अधिक अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कई जिलों के उपायुक्त बदले गए हैं, जबकि कई अधिकारियों को महत्वपूर्ण विभागीय दायित्व दिए गए हैं।



सौरभ भुवानिया बने देवघर के नए उपायुक्त
सरकार द्वारा जारी आदेश के मुताबिक सौरभ कुमार भुवानिया को खूंटी के उपायुक्त पद से हटाकर देवघर का नया उपायुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं मोहम्मद जावेद हुसैन को पलामू के उप विकास आयुक्त पद से पदोन्नत कर खूंटी का नया उपायुक्त बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई जिलों के उपायुक्तों को नई जिम्मेदारी
शेखर जमुआर को पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त पद से हटाकर सुवर्णरेखा परियोजना, जमशेदपुर में नई जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अनन्य मित्तल को गढ़वा के उपायुक्त पद से हटाकर झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसायटी (जेएसएलपीएस) का मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos


स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग में भी बदलाव
शशि प्रकाश सिंह को देवघर उपायुक्त पद से हटाकर स्वास्थ्य विभाग में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा कीर्तिश्री जी को गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग में अपर सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं समीरा एस. को स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग में संयुक्त सचिव तथा दिनेश कुमार यादव को स्वास्थ्य विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है।

जिला परिषद और उप विकास आयुक्त स्तर पर भी फेरबदल
विष्णु श्रीकांत यशवंत को गिरिडीह के अनुमंडल पदाधिकारी पद से हटाकर गोड्डा का उप विकास आयुक्त-सह-जिला परिषद मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं अभिषेक रंजन को खूंटी के अनुमंडल पदाधिकारी पद से गुमला में उप विकास आयुक्त-सह-जिला परिषद मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।

ये भी पढ़ें: Jharkhand: जेल से भागना मुश्किल नहीं! झारखंड की जेलों को लेकर NCRB रिपोर्ट में सामने आई कर्मचारियों की कमी

सरकार ने बताई फेरबदल की वजह
सरकार का मानना है कि इस प्रशासनिक फेरबदल से विभागीय कार्यों में तेजी आएगी और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में मदद मिलेगी। प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और विकास कार्यों की निगरानी को मजबूत करने के उद्देश्य से यह बड़ा बदलाव किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed