सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   12 DSPs transferred in Jharkhand new postings in several districts

Jharkhand: झारखंड पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल; 12 डीएसपी का तबादला, कई जिलों में नई पोस्टिंग से मचा हलचल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Sat, 23 May 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
सार

Jharkhand: झारखंड सरकार ने राज्य में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल किया है। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने 12 डीएसपी अधिकारियों के तबादले और नई पोस्टिंग का आदेश जारी किया है। कई जिलों और विभागों में अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

12 DSPs transferred in Jharkhand new postings in several districts
झारखंड पुलिस का लोगो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

झारखंड सरकार ने राज्य में विधि-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 12 डीएसपी अधिकारियों के तबादले और पदस्थापन का आदेश जारी किया है। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।



दुमका में नई जिम्मेदारी
जारी आदेश के मुताबिक दिलीप खालको को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, दुमका बनाया गया है। वहीं संदीप भगत को पुलिस उपाध्यक्ष, दुमका में पदस्थापित किया गया है।

महुआडांड़ में पूजा कुमारी की पोस्टिंग
पूजा कुमारी को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, महुआडांड़ (लातेहार) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सरकार ने इस पोस्टिंग को क्षेत्र में पुलिसिंग मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईआरबी गोड्डा में कई अधिकारियों की तैनाती
इसके अलावा मुकेश कुमार महतो, वशिष्ठ नारायण सिंह, चंदन कुमार वत्स तथा प्रदीप कुमार को आईआरबी गोड्डा में विभिन्न पदों पर भेजा गया है।

एसीबी रांची में नई नियुक्तियां
सुनील कुमार चौधरी, कौशर अली, मनोज कुमार सिंह और मनोज कुमार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी), रांची में पुलिस उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos


ये भी पढ़ें: झारखंड में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला, खूंटी के DC सौरभ भुवानिया बने देवघर उपायुक्त

जमशेदपुर में रोहित कुमार राजभर को जिम्मेदारी
वहीं रोहित कुमार राजभर को पुलिस उपाध्यक्ष, मुसाबनी, जमशेदपुर बनाया गया है। सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल को कानून-व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने और पुलिस प्रशासन को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed