सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara: Preacher Arrested After Religious Event, Case Filed on Woman’s Complaint, Audio Call Sparks Debate

Chhindwara News: कथा समाप्त होते ही कथावाचक गिरफ्तार, महिला की शिकायत पर मामला दर्ज, चर्चा में ऑडियो कॉल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Mon, 25 May 2026 12:13 PM IST
विज्ञापन
सार

विख्यात कथावाचक पंडित गणेश प्रसाद सरल को एक महिला की शिकायत पर कथा कार्यक्रम के बाद पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने से श्रद्धालुओं और समर्थकों में नाराजगी देखने को मिल रही है। मामले में शिकायत दर्ज होने में हुई देरी चर्चा का विषय बनी हुई है।

Chhindwara: Preacher Arrested After Religious Event, Case Filed on Woman’s Complaint, Audio Call Sparks Debate
गिरफ्तार कथावाचक गणेश प्रसाद सरल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छिंदवाड़ा शहर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के दौरान शुक्रवार देर रात विख्यात कथावाचक पंडित गणेश प्रसाद सरल को कोतवाली पुलिस ने कथा कार्यक्रम समाप्त होने के बाद हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया। घटना के बाद कथा स्थल से लेकर शहरभर में दिनभर चर्चाओं का दौर चलता रहा। श्रद्धालुओं और समर्थकों में इस कार्रवाई को लेकर नाराजगी और सवाल दोनों देखने को मिले।



जानकारी के अनुसार शहर के माहोरे परिवार द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे थे। कथा का आयोजन भव्य स्तर पर किया गया था, जहां धार्मिक वातावरण के बीच देर रात तक कार्यक्रम चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को कथा का छठवां दिन था। रात में कथा समाप्त होने के बाद श्रद्धालु अपने-अपने घर लौट चुके थे। पंडाल में आयोजन समिति के सदस्य, सेवक और कथावाचक के करीबी अनुयायी मौजूद थे। इसी दौरान देर रात पुलिस टीम कथा स्थल पहुंची और पंडित गणेश प्रसाद सरल को अपने साथ कोतवाली ले गई। अचानक हुई इस कार्रवाई से वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। कुछ ही देर में गिरफ्तारी की खबर शहरभर में फैल गई, जिसके बाद समर्थकों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
Trending Videos


ये भी पढ़ें: Indore News: ऑटो चालक और दर्जी निकले ड्रग्स सप्लायर, लाखों की एमडी के साथ पुलिस ने पकड़ा

पुलिस सूत्रों के अनुसार मामला 26 अप्रैल की एक कथित घटना से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि इस संबंध में शिकायत 18 मई को दर्ज कराई गई, यानी घटना के करीब 23 दिन बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। इसी देरी को लेकर अब सवाल उठ रहे हैं। समर्थकों का कहना है कि इतने दिनों बाद दर्ज शिकायत में सभी तथ्यों और परिस्थितियों की गहराई से जांच जरूरी थी। उनका आरोप है कि पुलिस ने मामले के दूसरे पक्ष को पर्याप्त महत्व नहीं दिया।

कथित ऑडियो कॉल बना चर्चा का विषय
पूरे मामले में अब एक कथित ऑडियो कॉल भी चर्चा का केंद्र बना हुआ है। सूत्रों के मुताबिक संबंधित महिला ने स्वयं कथावाचक से संपर्क किया था और घरेलू प्रताड़ना की बात बताते हुए घर पर पूजन कराने का आग्रह किया था।

यह भी चर्चा में है कि पंडितजी ने महिला को अकेले मिलने के बजाय पति के साथ आने की सलाह दी थी। वहीं कथित घटना के समय महिला के घर पर उसके पति और सास के मौजूद होने की बात भी सामने आ रही है। हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है।

समर्थकों ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग
गिरफ्तारी की खबर के बाद कथावाचक के समर्थकों और श्रद्धालुओं ने निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है। कई लोगों का कहना है कि धार्मिक कार्यक्रम के दौरान हुई इस कार्रवाई से श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हुई हैं।

कुछ समर्थकों का यह भी कहना है कि यदि मामला गंभीर था तो पुलिस पहले भी कार्रवाई कर सकती थी, लेकिन कथा के समापन से ठीक पहले देर रात गिरफ्तारी किए जाने से कई तरह की चर्चाओं को बल मिला है।

कथा स्थल का बदला माहौल
जहां पिछले छह दिनों से कथा स्थल पर भक्ति, भजन और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ नजर आ रही थी, वहीं गिरफ्तारी के बाद माहौल पूरी तरह बदल गया। शनिवार सुबह कथा पंडाल के बाहर लोगों की भीड़ जमा रही और पूरे घटनाक्रम को लेकर चर्चा होती रही।

इधर कोतवाली पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की गई है। मामले की जांच जारी है और जांच के बाद आगे की स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम ने शहर में धार्मिक, सामाजिक और कानूनी स्तर पर बहस छेड़ दी है। अब सभी की नजर पुलिस जांच और आगे की न्यायिक प्रक्रिया पर टिकी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed