{"_id":"6a13e029d7d2b368bf0e9733","slug":"us-secretary-marco-rubio-visits-taj-mahal-amid-tight-security-admires-the-iconic-monument-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने किया ताज का दीदार, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने किया ताज का दीदार, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 25 May 2026 11:07 AM IST
विज्ञापन
सार
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आगरा स्थित ताजमहल पहुंचे और स्मारक का दीदार किया। इस दौरान सुरक्षा प्रोटोकॉल के चलते पूरे क्षेत्र में विशेष इंतजाम किए गए और पर्यटक आवागमन प्रभावित रहा।
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने किया ताज का दीदार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो पत्नी जेनेट डी. रूबियो के साथ भारत दौरे पर आए हैं। सोमवार को वह विश्व के सात अजूबों में शामिल ताजमहल का दीदार करने आगरा आए। दोनों ने ताजमहल देखने के बाद डायना बेंच पर बैठकर तस्वीरें खिंचाई। इस मौके पर भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर भी मौजूद रहे। अमेरिकी विदेश मंत्री सुबह 10:05 पर ताजमहल में पहुंचे, जहां उन्होंने करीब एक घंटे तक ताजमहल के बारे में जानकारी की।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी बेटी इवांका को ताजमहल का भ्रमण कर चुके गाइड रिंकू सिंह ने अमेरिकी विदेश मंत्री को भी भ्रमण कराया। उनकी पत्नी ने ताजमहल की पच्चीकारी और काला ताजमहल के बारे में जानकारी की। विदेश मंत्री के भ्रमण के दौरान ताजमहल को पर्यटकों से खाली कर लिया गया था और उन्हें अंदर प्रवेश नहीं करने दिया गया।
जो पर्यटक पहले से मौजूद थे उनमें से अधिकांश को साइड वाली लाइन पर शिफ्ट कर दिया गया। टिकट काउंटर बंद होने से करीब 1 घंटे तक लोग परेशान रहे। विदेश मंत्री के प्रोटोकॉल में ताजमहल को बंद नहीं किया जा सकता, लेकिन अघोषित रूप से प्रशासन ने ताजमहल को 1 घंटे तक सैलानियों के लिए बंद रखा। एक घंटे तक ताजमहल में रहने के बाद अमेरिकी राजदूत कर जियो गौर के साथ विदेश मंत्री मार्को रूबीयोअमर विलास होटल चले गए, जहां उन्होंने लंच किया और दोपहर में 1:00 बजे वह अमीर फोर्ट देखने के लिए जयपुर के लिए विशेष विमान से रवाना हो गए।
विज्ञापन
Trending Videos