फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   BJP candidate Ishwar Sahu replied to notice to returning officer Bemetra

CG: भाजपा प्रत्याशी ईश्वर साहू ने रिटर्निंग ऑफिसर को नोटिस का दिया जवाब, आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने का मामला

Thu, 19 Oct 2023 07:53 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: श्याम जी. Updated Thu, 19 Oct 2023 07:53 PM IST
सार

साजा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ईश्वर साहू साजा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर ने ईश्वर साहू को नोटिस जारी किया था। वहीं, एक दिन बाद ईश्वर साहू ने नोटिस का जवाब दे दिया है।
 

विज्ञापन
BJP candidate Ishwar Sahu replied to notice to returning officer Bemetra
भाजपा प्रत्याशी ईश्वर साहू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साजा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने ग्राम बिरनपुर के ईश्वर साहू को अपना प्रत्याशी बनाया है। ईश्वर साहू द्वारा सोशल मीडिया में एक वीडियो पोस्ट किया गया है, जो कि आपत्तिजनक है। यही कारण है कि बुधवार को साजा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर ने ईश्वर साहू को नोटिस जारी किया था। वहीं, गुरुवार शाम को नोटिस का जवाब दे दिया है।

विज्ञापन


जानकारी अनुसार, एसपी कार्यालय बेमेतरा से साजा विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर को पत्र लिखा था। इसी के आधार पर नोटिस जारी की गई थी। साजा से बीजेपी के प्रत्याशी ईश्वर साहू पर आरोप है कि उन्होंने एक वीडियो व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर किया, जिसमें आपसी मतभेद बढ़ाने का जिक्र है। इस वीडियो में जातीय और धार्मिक दुर्भावना को फैलाने वाली चीजें हैं। भाजपा परिवार साजा क्षेत्र के ग्रुप में एक पोस्ट तेजी से वायरल हुआ। ग्रुप एडमिन के नंबर से 3-4 ग्रुपों में वायरल किया गया, जो आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। 
विज्ञापन


इसे लेकर नोटिस जारी की गई। वीडियो की वजह से दो समुदाय में सद्भाव बिगड़ सकता है। इसलिए ईश्वर साहू को नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा गया था। इधर, गुरुवार को ही ईश्वर साहू ने नोटिस का जवाब दे दिया है। उन्होंने अपने जबाव में बताया है कि जो वीडियो वायरल हुआ है, वह आचार संहिता के पहले का है। उनके द्वारा आचार संहिता का उल्लंघन नहीं किया गया है। चुनाव आयोग द्वारा दिए गए आदेश, निर्देश का पालन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कौन हैं ईश्वर साहू 
ईश्वर साहू साजा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिरनपुर के रहने वाले हैं। ये गांव तब पूरे प्रदेश में चर्चा में आया, जब इसी साल अप्रैल माह में उनके बेटे भुनेश्वर साहू की हत्या कर दी गई। इसके बाद यहां दंगा भड़क गया। फिर तीन दिन बाद इसी गांव के दो लोगों की हत्या कर दी गई। गांव के कई घरों में आगजनी की घटना हुई। हालांकि, मई माह में यहां स्थिति सामान्य हो गई। भाजपा ने ईश्वर साहू को इसी साजा विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया है। इस विधानसभा के वर्तमान विधायक रविन्द्र चौबे हैं, जो मंत्री भी हैं। उन्हीं के साथ सीधा मुकाबला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed