{"_id":"653a29d8927d5aabc60007a7","slug":"cg-election-2023-men-arrived-at-saja-tehsil-office-carrying-political-party-flag-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Election 2023: साजा तहसील कार्यालय में राजनीतिक दल का झंडा लेकर पहुंचा व्यक्ति, पुलिस ने हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Election 2023: साजा तहसील कार्यालय में राजनीतिक दल का झंडा लेकर पहुंचा व्यक्ति, पुलिस ने हिरासत में लिया
Thu, 26 Oct 2023 02:28 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 26 Oct 2023 02:28 PM IST
सार
बेमेतरा जिले के साजा तहसील में एक व्यक्ति राजनीतिक दल का झंडा लेकर पहुंच गया। काफी समझाने के बाद भी वह वहां से नहीं गया। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
भावसिंह यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू है। इस दौरान किसी भी सरकारी कार्यालय में कोई भी दल अपना प्रचार-प्रसार नहीं कर सकता है, लेकिन गुरुवार को बेमेतरा जिले के साजा तहसील में एक व्यक्ति राजनीतिक दल का झंडा लेकर पहुंच गया। इस दौरान वहां हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
जानकारी अनुसार, भावसिंह यादव (60) तहसील कार्यालय साजा में आपत्तिजनक स्थित में राजनीतिक दल का झंडा लेकर पहुंचा। काफी समझाने के बाद भी वह वहां से नहीं गया। इसे देखते हुए साजा एसडीएम ने भावसिंह यादव को धारा 151, 107/116 (3) के तहत कार्रवाई कर हिरासत में लिया है। बेमेतरा जिले में दूसरे चरण अंतर्गत 17 नवंबर को मतदान होना है। इस जिले में कुल तीन विधानसभा हैं, जिसमें बेमेतरा, साजा व नवागढ़ शामिल हैं। जिले में 6 लाख 58 हजार 593 मतदाता हैं। इनमें 3 लाख 31 हजार 143 पुरुष मतदाता और 3 लाख 27 हजार 446 महिला मतदाता हैं। वहीं, थर्ड जेंडर के चार मतदाता है।
विज्ञापन