{"_id":"698599144063baa7bc0f26b4","slug":"cg-news-retired-ips-officer-kamlochan-given-new-responsibility-appointed-osd-at-cgphq-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur News: रिटायर्ड आईपीएस कमलोचन कश्यप को मिली नई जिम्मेदारी: पुलिस मुख्यालय में बनाए गए ओएसडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur News: रिटायर्ड आईपीएस कमलोचन कश्यप को मिली नई जिम्मेदारी: पुलिस मुख्यालय में बनाए गए ओएसडी
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Fri, 06 Feb 2026 01:03 PM IST
विज्ञापन
सार
Retired IPS officer Kamlochan Kashyap: छत्तीसगढ़ शासन ने रिटायर्ड आईपीएस कमलोचन कश्यप को नई जिम्मेदारी दी है। उन्हें संविदा नियुक्ति के तहत पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ रायपुर में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (ओएसडी) के पद पर पदस्थ किया गया है।
रिटायर्ड आईपीएस कमलोचन कश्यप
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
Retired IPS officer Kamlochan Kashyap: छत्तीसगढ़ शासन ने रिटायर्ड आईपीएस कमलोचन कश्यप को नई जिम्मेदारी दी है। उन्हें संविदा नियुक्ति के तहत पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ रायपुर में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (ओएसडी) के पद पर पदस्थ किया गया है। इस संबंध में गृह (पुलिस) विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।
यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम, 2012 के नियम 4(4) के अंतर्गत दी गई है। संविदा सेवा की शर्तें अलग से जारी की जाएंगी। जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि कमलोचन कश्यप को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से एक वर्ष की अवधि अथवा आगामी आदेश तक (जो भी पहले हो) संविदा नियुक्ति दी गई है। बता दें कि वे हाल ही में डीआईजी पद से रिटायर हुए थे, जिसके बाद उन्हें शासन ने नई जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन