{"_id":"6a0462509744d1d57f046ea4","slug":"cg-tender-approved-for-kota-achanakmar-kewanchi-route-deputy-cm-arun-sao-issues-directives-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: कोटा-अचानकमार-केंवची मार्ग के लिए टेंडर मंजूर; इतने करोड़ में बनेगी सड़क, डिप्टी सीएम साव ने दिये निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: कोटा-अचानकमार-केंवची मार्ग के लिए टेंडर मंजूर; इतने करोड़ में बनेगी सड़क, डिप्टी सीएम साव ने दिये निर्देश
Wed, 13 May 2026 05:07 PM IST
Lalit Kumar Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: Lalit Kumar Singh
Updated Wed, 13 May 2026 05:07 PM IST
सार
CG News: छत्तीसगढ़ शासन ने कोटा-अचानकमार-केंवची मार्ग के लिए 32 करोड़ 34 लाख रुपए के टेंडर की मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्री अरुण साव
- फोटो : Amar ujala digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CG News: छत्तीसगढ़ शासन ने कोटा-अचानकमार-केंवची मार्ग के लिए 32 करोड़ 34 लाख रुपए के टेंडर की मंजूरी दे दी है। इस राशि से 57.60 किलोमीटर सड़क का मजबूतीकरण और नवीनीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने लोक निर्माण विभाग के पेंड्रा संभाग के कार्यपालन अभियंता को अनुबंधित समयावधि में काम पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए मापदंडों के अनुरूप सड़क का निर्माण सुनिश्चित करने को कहा है।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग ने कार्यपालन अभियंता को अनुबंधित कार्य का संपादन और पर्यवेक्षण विभागीय मापदंडों के अनुसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। यह कार्य किसी अन्य को सब-लेट नहीं किया जाएगा। कार्य संपादन के लिए पावर-ऑफ-अटॉर्नी मान्य नहीं होगी।
विज्ञापन