Train Cancelled: भारतीय ट्रेनों से हर रोज लाखों-करोड़ों यात्री सफर करते हैं जिसके लिए रेलवे की तरफ से एक बड़ी संख्या में ट्रेनों का संचालन किया जाता है।
यात्रा से पहले जरूर चेक करें: 5 से 24 सितंबर तक कैंसिल रहेंगी कई ट्रेनें-कुछ का रूट बदला, यहां देखें लिस्ट
Cancelled Trains List: कुछ कारणों से कई बार ट्रेनें कैंसिल कर दी जाती हैं। इसी क्रम में 5 सितंबर से 24 सितंबर 2026 के बीच कुछ ट्रेनें कैंसिल रहेंगी जिनकी सूची आप यहां देख सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौन सी रूट की और क्यों ट्रेनें रहेंगी कैंसिल?
- सितंबर में जयपुर मंडल के फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी रेलखंड पर डबल लाइन का काम चल रहा है
- इसलिए इस रूट की कई ट्रेनें रद्द रहेंगी और कई ट्रेनों का रूट बदला गया है
किन ट्रेनों का बदला गया है रूट?
- दिल्ली सराय-बांद्रा टर्मिनस (ट्रेन नंबर 22950)
- चंडीगढ़-बांद्रा टर्मिनस (ट्रेन नंबर 22452)
- दिल्ली-जैसलमेर (ट्रेन नंबर 14087)
- दोराई टनकपुर (ट्रेन नंबर 15091)
कौन सी ट्रेनें कब-कब रहेंगी कैंसिल?
फुलेरा-रेवाड़ी (ट्रेन नंबर 19621)
ये ट्रेन 24 सितंबर तक कैंसिल रहेगी
फुलेरा-रेवाड़ी (ट्रेन नंबर 19619)
ये ट्रेन 24 सितंबर तक नहीं चलेगी
रेवाड़ी-फुलेरा (ट्रेन नंबर 19620)
ये ट्रेन 24 सितंबर तक रद्द रहेगी
रींगस-रेवाड़ी (ट्रेन नंबर 59634)
ये ट्रेन 5,6,12,13,19 और 20 सितंबर के लिए कैंसिल है
रेवाड़ी-रींगस (ट्रेन नंबर 59633)
ये ट्रेन 5,6,12,13,19 और 20 सितंबर को नहीं चलेगी