New LPG Connection Rules: अगर आप भी घरेलू रसोई गैस सिलिंडर (14.2 Kg) का नया कनेक्शन लेने को सोच रहे हैं तो ये खबर आपको जरूर पढ़ना चाहिए। पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार, मौजूदा पश्चिम एशिया के तनावपूर्ण हालात को देखते हुए देश में नए LPG कनेक्शन जारी करने पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी गई है।
{"_id":"6a97ed9e962b7967500a49c9","slug":"when-will-gas-companies-issue-new-lpg-connections-know-when-services-will-return-to-normal-2026-09-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नया गैस कनेक्शन: गैस कंपनियां कब से जारी करेंगी नया कनेक्शन? जानिए कब तक सामान्य होगी व्यवस्था","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
नया गैस कनेक्शन: गैस कंपनियां कब से जारी करेंगी नया कनेक्शन? जानिए कब तक सामान्य होगी व्यवस्था
Wed, 02 Sep 2026 03:04 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Wed, 02 Sep 2026 03:04 PM IST
सार
इन दिनों देशभर में लगभग सभी गैस एजेंसी पर घरेलू सिलिंडर का नया कनेक्शन मिलने पर रोक लगा हुआ है। बहुत से लोग इसको लेकर परेशान भी हैं। इसलिए आइए इस लेख में समझते हैं कि नया घरेलू एलपीजी कनेक्शन कब तक शुरु हो सकता है, और इसके क्या विकल्प हैं।
विज्ञापन
नया एलपीजी कनेक्शन नियम
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए एलपीजी कनेक्शन रोके जाने के मुख्य कारण
- फोटो : Adobe Stock
नए एलपीजी कनेक्शन रोके जाने के मुख्य कारण
- पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव और भू-राजनीतिक हालात के चलते ऊर्जा आपूर्ति को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।
- इसी अनिश्चितता के माहौल को देखते हुए पेट्रोलियम मंत्रालय ने सुरक्षात्मक कदम उठाते हुए नए एलपीजी कनेक्शन जारी करने की प्रक्रिया को फिलहाल कुछ समय के लिए रोक दिया है ताकि मौजूदा उपभोक्ताओं को ईंधन की कमी का सामना न करना पड़े।
जरूरतमंद ग्राहकों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था
- फोटो : Adobe Stock
जरूरतमंद ग्राहकों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था
- अगर आपको या आपके परिवार को इस बीच तुरंत रसोई गैस कनेक्शन की सख्त जरूरत है, तो आप घबराएं नहीं क्योंकि इसके लिए कुछ वैकल्पिक उपाय मौजूद हैं।
- वर्तमान समय में बाजार में उपलब्ध छोटे आकार के सिलेंडरों का उपयोग करके अपनी तात्कालिक जरूरत को आसानी से पूरा किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कंपोजिट एलपीजी गैस सिलेंडर
- फोटो : Indane
5 किलो और 10 किलो के विशेष सिलेंडर विकल्प
- नए कनेक्शन का इंतजार कर रहे लोग फिलहाल 5 किलोग्राम के फ्री ट्रेड एलपीजी (FTL) सिलेंडर का आसानी से उपयोग कर सकते हैं।
- इसके अलावा, देश के कई चुनिंदा शहरों और स्थानों पर हल्के वजन वाले 10 किलोग्राम के कंपोजिट सिलेंडर भी उपलब्ध हैं, जिन्हें बिना किसी झंझट के खरीदा जा सकता है।
- अच्छी बात यह है कि अगर आपका पहले से कहीं पुराना कनेक्शन है तो आप इसे अपने नजदीकी गैस ऐजेंसी पर ट्रांसफर करवा सकते हैं।
विज्ञापन
नया कनेक्शन शुरू होने की आधिकारिक जानकारी
- फोटो : Adobe Stock
नया कनेक्शन शुरू होने की आधिकारिक जानकारी
- वर्तमान में कई महीनों से नया कनेक्शन न मिलने की वजह से बहुत से लोगों के मन बड़ा सवाल ये है कि आखिर कब से सरकार और तेल कंपनिया नया करेक्शन जारी करना शुरु करेंगी।
- बता दें कि सरकार और तेल कंपनियों की तरफ से अभी तक नए घरेलू गैस कनेक्शन को दोबारा शुरू करने की कोई भी निश्चित तारीख आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं की गई है।
- अधिकारियों के मुताबिक यह रोक पूरी तरह से एक अस्थायी कदम है, और जैसे ही अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिम एशिया की स्थिति सुधरकर सामान्य होगी, नए एलपीजी कनेक्शन फिर से जारी करना शुरु कर दिए जाएंगे।