फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG: Tiranga Yatra to pass through Sukma remote areas today, Vijay sharma

CG: सुकमा के दुर्गम इलाकों से आज गुजरेगी तिरंगा यात्रा; डिप्टी सीएम विजय शर्मा और वन मंत्री केदार होंगे शामिल

Thu, 13 Aug 2026 11:39 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Thu, 13 Aug 2026 11:39 AM IST
सार

Tiranga Yatra in CG: स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रभक्ति, शांति और विकास का संदेश लेकर 'बस्तर तिरंगा यात्रा 2026' निकाली गई है। इस क्रम में आज 13 अगस्त को सुकमा जिले के दुर्गम इलाकों से होकर गुजरेगी। इसमें डिप्टी सीएम विजय शर्मा और वन एवं जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप शिरकत करेंगे। बाइक से यह यात्रा बस्तर के उन गांवों और क्षेत्रों तक पहुंचेगी, जो कभी नक्सल हिंसा से ग्रस्त थे। अब वहां पर शांति, सुरक्षा और विकास की नई बह रही है। 

विज्ञापन
CG: Tiranga Yatra to pass through Sukma remote areas today, Vijay sharma
तिरंगा यात्रा निकालते डिप्टी सीएम विजय शर्मा - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

Tiranga Yatra in CG: स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रभक्ति, शांति और विकास का संदेश लेकर 'बस्तर तिरंगा यात्रा 2026' निकाली गई है। इस क्रम में आज 13 अगस्त को सुकमा जिले के दुर्गम इलाकों से होकर गुजरेगी। इसमें डिप्टी सीएम विजय शर्मा और वन एवं जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप शिरकत करेंगे। बाइक से यह यात्रा बस्तर के उन गांवों और क्षेत्रों तक पहुंचेगी, जो कभी नक्सल हिंसा से ग्रस्त थे। अब वहां पर शांति, सुरक्षा और विकास की नई बह रही है। 

विज्ञापन


सुकमा के दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचेगी यात्रा
13 अगस्त को यह तिरंगा यात्रा सुकमा जिले के चिंगावरम, सुकमा, एर्राबोर, मनीकोंटा, दोरनापाल, पोलमपल्ली, बुर्कापाल, मिनपा-टाड़मेटला, चिंतलनार, जगरगुंडा, सिलगेर और टेकलगुड़ेम होते हुए आवापल्ली और बीजापुर पहुंचेगी। बीजापुर में रात्रि विश्राम किया जाएगा। बस्तर अब विश्वास, शांति और विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन


क्या है यात्रा का उद्देश्य
इस यात्रा का उद्देश्य बस्तर की बदलती तस्वीर को देश-दुनिया के सामने लाना है। युवाओं को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ना है। नक्सल हिंसा में वीरगति को प्राप्त जवानों एवं नागरिकों के सर्वोच्च बलिदान को नमन करना है। यात्रा के माध्यम से यह संदेश दिया जा रहा है कि बस्तर अब विश्वास, शांति और विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। साथ ही तिरंगे और संविधान के प्रति सम्मान का संदेश दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला बाइकर्स भी होंगी शामिल
बस्तर तिरंगा यात्रा में महिला बाइकर्स शामिल हो रही हैं। हर जिले से बड़ी संख्या में बाइक राइडर शामिल हो रही हैं। महिला बाइकर्स तिरंगा लेकर यात्रा का हिस्सा बन रही हैं। यात्रा में स्थानीय युवा, स्वयंसेवी संगठन, महिला समूह, एनसीसी, एनएसएस, नेहरू युवा केंद्र, स्काउट-गाइड और जनप्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं।

शहीद स्थलों पर दी जायेगी श्रद्धांजलि
तिरंगा यात्रा के दौरान श्रद्धांजलि कार्यक्रम भी किये जायेंगे। हर बलिदान स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ दो मिनट का मौन रखा जाएगा। शहीद परिवारों का सम्मान किया जाएगा। शहीदों की शहादत वाले स्थानों की मिट्टी को लेकर संरक्षित किया जाएगा। इस पवित्र मिट्टी को शहीदों के लिए बनने वाले संग्रहालय में रखा जाएगा, ताकि आने वाली पीढ़ियां वीर शहीदों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा ले सकें। 








'एक पेड़ शहीदों के नाम’ से होंगे पौधरोपण
हर घटना स्थल पर ‘एक पेड़ शहीदों के नाम’ अभियान के तहत स्थल पर जितने लोग शहीद हुए थे, उतने ही पौधों का पौधरोपण किया जाएगा। इसके साथ ही युवाओं, विद्यार्थियों और खेल प्रतिभाओं से संवाद किए जाएंगे। नशामुक्ति एवं साइबर सुरक्षा के को लेकर संदेश दिया जाएगा।







नारायणपुर और बारसूर में दिया एकता का संदेश
इससे पूर्व 12 अगस्त को बस्तर तिरंगा यात्रा नारायणपुर से शुरू होकर बारसूर तक पहुंची। बारसूर में जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने यात्रा का स्वागत किया। पूरा क्षेत्र भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप ने हाथों में तिरंगा लेकर बाइक यात्रा में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उनके सम्मान में पौधरोपण किया और शहीद परिवारों से मुलाकात की।


उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दिया ये संदेश
इस दौरान उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि बस्तर तिरंगा यात्रा पूरे बस्तर के विकास, शांति और राष्ट्रीय एकता की यात्रा है। उन्होंने कहा कि बस्तर के युवाओं ने इस अभियान की अगुवाई की है। सभी नागरिकों को इसमें सहभागी बनना चाहिए।






उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रत्येक परिवार अपने घर पर तिरंगा अवश्य फहराए। उन्होंने बताया कि पहले कई गांवों में नक्सलवाद के डर से राष्ट्रीय पर्वों पर तिरंगा फहराने में बाधाएं आती थीं, लेकिन आज लोग गर्व के साथ अपने घरों में तिरंगा लगा रहे हैं। उन्होंने इसे बस्तर में शांति, सुरक्षा और विकास की दिशा में बड़ा परिवर्तन बताया।







नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक सफलता
वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बस्तर में नक्सलवाद के खिलाफ महत्वपूर्ण सफलता मिली है। सरकार की मजबूत इच्छाशक्ति, सुरक्षा बलों के साहस और बस्तर के लोगों के सहयोग से क्षेत्र में विकास और विश्वास का नया माहौल बना रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed