Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dhanteras 2026: Gold and silver becomes cheaper ahead of Diwali

धनतेरस 2026: दीपावली में सोना हुआ सस्ता, चांदी में भी नरमी, रायपुर के इन बाजारों में जमकर खरीदारी

Fri, 06 Nov 2026 11:23 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Fri, 06 Nov 2026 11:23 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दीपावली पर सोने-चांदी के दाम कम हुए हैं। जहां सोना सस्ता हुआ है। वहीं चांदी भी लुढ़की है। राजधानी के सराफा मॉर्केट यानी सदर बाजार और मालवीय रोड में सोना अब डेढ़ लाख से नीचे मिल रहा है। धनतेरस पर शहर के प्रमुख बाजारों में रौनक है। लोग सोना-चांदी, बर्तन, वाहन और इलेक्ट्रॉनिक सामान की जमकर खरीदारी कर रहे हैं।

विज्ञापन
Dhanteras 2026: Gold and silver becomes cheaper ahead of Diwali
त्योहारी खरीदारी - फोटो : Amar ujala digital

विस्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दीपावली पर सोने-चांदी के दाम कम हुए हैं। जहां सोना सस्ता हुआ है। वहीं चांदी भी लुढ़की है। राजधानी के सराफा मॉर्केट यानी सदर बाजार और मालवीय रोड में सोना अब डेढ़ लाख से नीचे मिल रहा है। धनतेरस पर शहर के प्रमुख बाजारों में रौनक है। लोग सोना-चांदी, बर्तन, वाहन और इलेक्ट्रॉनिक सामान की जमकर खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन



सदर बाजार, सराफा बाजार, गोल बाजार, मालवीय  रोड, पंडरी बाजार, शंकर नगर, लाखे नगर, पुरानी बस्ती, रायपुरा के बाजार में जमकर खरीदारी की जा रही है। वैदिक और पुराणों के मुताबिक, धनतेरस हिंदुओं का महत्वपूर्ण त्योहार माना गया है। क्योंकि इस दिन भगवान धनवंतरी समुद्र मंथन के दौरान अमृत का कलश लेकर अवतरित हुए थे। इस वजह से इस दिन को धनतेरस के रूप में मनाये जाने की परंपरा है। इस दिन लोग भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना करते हैं। धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी और कुबेर देवता की पूजा भी की जाती है। सबसे बड़ी और खास बात ये है कि धनतरेस के दिन बर्तन की खरीददारी करना शुभ माना जाता है। इसी दिन से दिवाली की तैयारी भी शुरू हो जाती है।  
विज्ञापन



बाजार में ग्राहकों की बढ़ी चहल-पहल 
रायपुर के बाजार में ग्राहकों की चहल-पहल बढ़ गई है। दुकानदारों ने भी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अपनी दुकानों को रंग-बिरंगी लाइटों और आकर्षक सजावट से सजा रखा है। धनतेरस और दीपावली को लेकर बाजार में खरीदारी का माहौल बन चुका है। मिठाइयों, बर्तनों, आभूषणों, इलेक्ट्रॉनिक सामान और सजावटी वस्तुओं की दुकानों पर लोगों की आवाजाही बढ़ रही है। ग्राहक अपनी जरूरत और पसंद के अनुसार त्योहारों की खरीदारी कर रहे हैं। दुकानों में सजे रंग-बिरंगे और आकर्षक सामान लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। करवा चौथ के बाद धनतेरस और दीपावली को लेकर व्यापारियों में भी खासा उत्साह है। दुकानदारों को उम्मीद है कि त्योहारों के दौरान बाजार में खरीदारी और बढ़ेगी, जिससे कारोबार को गति मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन







सितंबर के मुकाबले सोना 7,700 रुपए सस्ता 
सितंबर के मुकाबले सोना 7,700 रुपए सस्ता हुआ है। 24 कैरेट सोने का भाव 1,46,692 प्रति 10 ग्राम बताया जा रहा है। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1,34,370 प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने का भाव 1,10,019 प्रति 10 ग्राम है। 20 कैरेट सोना 1,25,600 रुपए प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। वहीं चांदी का भाव 1,93,102 प्रति किलोग्राम है। कीमतों में कमी आने से सदर बाजार में खरीदारी बढ़ गई है। इससे ग्राहकों को बड़ी राहत मिली है।


चांदी के गहनों और बर्तनों की मांग बढ़ी
चांदी की कीमतों में 24,500 रुपए प्रति किलो की बड़ी गिरावट देखी जा रही है। जहां 21 सितंबर को चांदी का भाव 2,41,200 रुपए प्रति किलोग्राम था। वहीं अब वर्तमान में चांदी की कीमत घटकर 216,700 रुपए प्रति किलो रह गई है। कीमतें घटने से अब लोगों की पहुंच में है। त्योहारी सीजन में चांदी के गहनों और बर्तनों की मांग बढ़ गई है। दुकानदार ग्राहकों को लुभाने के लिए कई तरह के ऑफर दे रहे हैं। सोने की एडवांस बुकिंग और मेकिंग चार्ज में छूट दी जा रही है। शादी और त्योहार के लिए आभूषण खरीदने वाले ग्राहक बाजार पहुंच रहे हैं। कीमते और घटेंगी या बढ़ेंगी इस संबंध में कुछ कहा नहीं जा सकता। 







उतार-चढ़ाव के पीछे क्या है वजह?
सराफा से जुड़े व्यापारियों का कहना है कि कीमतों में उतार-चढ़ाव के पीछे कई अंतरराष्ट्रीय कारण जिम्मेदार हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी महंगाई के आंकड़े काफी अहम रहे। महंगाई उम्मीद से ज्यादा रहने पर ब्याज दरें बढ़ने की आशंका थी। इससे डॉलर और अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में मजबूती आई है। सोने में निवेश की मांग घटने से कीमतों पर दबाव बन गया। इन वैश्विक कारणों का असर रायपुर के स्थानीय बाजार पर भी पड़ा है।


इनका कहना है
रायपुर सराफा एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हरख मालू ने बताया कि बाजार में इस समय हर तरह के लोग आ रहे हैं, जिसमें निवेशक और ज्वेलरी खरीदने वाले दोनों शामिल हैं। उन्होंने कहा कि बीते दिनों लगातार भाव बढ़ रहे थे। बुधवार को सोने-चांदी के दामों में गिरावट देखने को मिली, जिसका फायदा निवेशकों को मिल रहा है। 


सराफा कारोबार से जुड़े व्यापारी मोहित जैन ने बताया कि सोने-चांदी के भाव कम होने से ग्राहकों को राहत मिली है। इस वजह से रायपुर के सदर-बाजार में रौनक है। त्योहारी सीजन में कीमतों का गिरना कारोबारियों के लिए अच्छी खबर है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed