Bemetara : एसआई की नौकरी लगवाने के नाम पर ठगे पांच लाख रुपये, पीड़ित ने दर्ज कराई FIR
बेमेतरा में एसआई की नौकरी लगवाने के नाम पर 5 लाख रुपये की ठग लिए। पीड़ित ने मामले में एक महिला समेत दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेमेतरा कोतवाली थाना क्षेत्र में एसआई (सब इंस्पेक्टर) की नौकरी लगाने के नाम पर 5 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने बिलासपुर के दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में एक आरोपी महिला है। पीड़ित ने वर्ष 2018 में बेमेतरा एसपी के पास लिखित में शिकायत की थी। इसके बाद तत्कालीन बेमेतरा एसडीओपी राजीव शर्मा के सामने आरोपियों ने रुपये वापस किए जाने की बात कर मामले का सेटलमेंट किया था। साथ ही रुपये लिए जाने की बात स्वीकर करते हुए किस्तों में राशि देने का इकरार नामा भी किया था। फिर, आरोपियों ने पीड़ित को 4 साल बाद भी रुपये वापस नहीं किए।
पीड़ित ललित मोहन वैष्णव (38) निवासी हाई स्कूल रोड वार्ड नंबर-5 ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आरोपी संतोष बंजारे निवासी रमपुरा व मोनिषा सिंह निवासी हेमू नगर, बिलासपुर ने सब इंस्पेक्टर की नौकरी लगाने के लिए 5 लाख रुपये की मांग की थी। इस पर पीड़ित ललित मोहन वैष्णव ने बैंक में आरटीजीएस के माध्यम से आरोपी संतोष बंजारे के बैंक खाता में 5 लाख रुपये ट्रांसफर किए थे। रुपये देने के बाद भी नौकरी नहीं लगी। इन दोनों आरोपी द्वारा नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया जाता व रुपये वापस नहीं किए। आखिकार युवक ने पुलिस में शिकायत की, इसके बाद मामला दर्ज किया गया।
पीड़ित द्वारा रुपये की मांग करने पर आरोपियों ने पीड़ित के नाम पर रुपये प्राप्ती के फर्जी दस्तावेज तैयार किए। पीड़ित के फर्जी हस्ताक्षर कर 50 रुपये की स्टाम्प इकरारनामा शपथ पत्र बनवाया। जबकि पीड़ित को रुपए नहीं मिले। इस साल 30 मई को आरोपी मोनिषा सिंह ने 5 हजार रुपये पीड़ित के खाते में डलवाए थे। इसके बाद 4.50 लाख रुपये अभी भी बाकी हैं।