फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Chhattisgarh: Heavy rainfall expected in these districts within next three hours

सीजी में अर्नब चक्रवात का असर: तीन घंटे के अंदर छत्तीसगढ़ के इन जिलों में होगी भारी बारिश, जानें लेटेस्ट अपडेट

Wed, 28 Oct 2026 08:31 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर/बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर/बीजापुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Wed, 28 Oct 2026 08:31 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में अनर्ब चक्रवात को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी मध्य और उससे सटे पश्चिमी मध्य बंगाल की खाडी के ऊपर चक्रवाती तूफान अनर्ब को लेकर 28 और 29 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं 23 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है जबकि पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
Chhattisgarh: Heavy rainfall expected in these districts within next three hours
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

छत्तीसगढ़ में अनर्ब चक्रवात को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी मध्य और उससे सटे पश्चिमी मध्य बंगाल की खाडी के ऊपर चक्रवाती तूफान अनर्ब को लेकर 28 और 29 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं 23 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है जबकि पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने अगले तीन घंटे के अंदर सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इन जगहों के लोगों को अलर्ट रहने के लिये कहा गया है। 
विज्ञापन





इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट 
छत्तीसगढ़ के पांच जिलों ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इनमें कोंडागांव, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर और सुकमा जिला शामिल हैं। इन जिलों के अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन



इन जिलों में यलो अलर्ट
छत्तीसगढ़ के 23 जिलों ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इनमें सूरजपुर, बलरामपुर, अंबिकापुर, महासमुंद, बेमेतरा, बलौदाबाजार, रायपुर, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, मुंगेली, कबीरधाम, जांजगीर चांपा, राजनांदगांव, बालोद, धमतरी, गरियाबंद, कांकेर, नारायणपुर और कोरिया जिला शामिल हैं। वहीं दुर्ग जिले के अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




जानें इन जिलों का हाल
प्रदेश के जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान की बात करें, तो माना एयरपोर्ट रायपुर में अधिकतम तापमान 28.6 और न्यूनतम 19.2 रहा। इसी तरह बिलासपुर में अधिकतम 29.6 और न्यूनतम 19.6, पेंड्रा रोड में अधिकतम 27.0 और न्यूनतम 15.8, अंबिकापुर में अधिकतम 30.5 और न्यूनतम 13.4 दर्ज किया गया। जगदलपुर में अधिकतम 27.6 और न्यूनतम 19.2, दुर्ग में अधिकतम 29.2 और न्यूनतम 17.2 दर्ज किया गया।  



सिनोप्टिक सिस्टम सक्रिय
अर्नब चक्रवात बंगाल की खाडी के पश्चिम मध्य और उससे सटे पूर्व-मध्य हिस्से में केंद्रित है। इसके पश्चिम मध्य बंगाल की खाडी के ऊपर एक 'गंभीर चक्रवाती तूफाम' में और 27 अक्टूबर तक एक 'अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान' में तब्दील होने की संभावना है। इसके उत्तर-पधिम की ओर बढ़ने और 28 अक्टूबर की सुबह तक आंध्र प्रदेश और यनम के तटों (बापटला और विशाखापत्तनम के बीच, यनम के पास) को पार करने करने की संभावना है। उस समय यह एक 'अत्यंत गंभीर चक्रवातीय तूफान' के रूप में होगा। इससे हवा की अधिकतम गति 115-125 किलोमीटर प्रति घंटे होगी। यह झोकों के साथ 140 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed