फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh news: 2 Chhattisgarh pilgrims died in Agra, 6 more serious

आगरा में छत्तीसगढ़ के 2 तीर्थयात्रियों की मौत: 6 से ज्यादा गंभीर, चलती ट्रेन में मची चीख-पुकार

Mon, 21 Aug 2023 01:44 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Mon, 21 Aug 2023 01:44 PM IST
सार

बताया जाता है कि दूषित भोजन खाने से दोनों यात्रियों की मौत हो गई। वहीं उल्टी दस्त से 20 लोगों की हालत खराब है।

विज्ञापन
Chhattisgarh news: 2 Chhattisgarh pilgrims died in Agra, 6 more serious
गंभीर महिला यात्री अस्पताल में भर्ती - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले दो तीर्थयात्रियों की ताजनगरी आगरा में रेलवे स्टेशन पर मौत हो गई है। कोटा-पटना एक्सप्रेस ट्रेन पटना से कोटा जा रही थी। बताया जाता है कि दूषित भोजन खाने से दोनों यात्रियों की मौत हो गई। वहीं उल्टी दस्त से 20 लोगों की हालत खराब है। ट्रेन के आगरा कैंट पहुंचने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यात्रियों का इलाज किया। बेहोशी की हालत में 6 यात्रियों को एसएन मेडिकल कॉलेज और कैंट स्थित मंडलीय रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें पांच की हालत गंभीर है।

विज्ञापन


आगरा कैंट स्टेशन पर तैनात आरपीएफ इंस्पेक्टर शिशिर कुमार झा ने बताया कि यात्रियों से पूछताछ में पता चला है कि 90 लोगों का जत्था छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से तीर्थयात्रा के लिए 14 अगस्त की रात को ट्रेन से रवाना हुआ था। ये सभी एस-1, एस-2 और एस-3 में सवार थे।
विज्ञापन

16 अगस्त को जत्था बनारस पहुंचा और काशी विश्वनाथ समेत अन्य मंदिरों के दर्शन के लिए दो दिन ठहरे। 19 अगस्त को दोपहर में किसी धर्मशाला में चावल और कद्दू की सब्जी का भोजन बनाया गया। भोजन को डिब्बों में पैक करने के बाद सभी यात्री शाम पांच बजे मथुरा के लिए ट्रेन में सवार हो गए। रात में भोजन कर सभी सो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन में मची चीख पुकार
देर रात 20 से 25 यात्रियों को घबराहट, उल्टी और दस्त होने लगे। इस पर लोगों ने साथ लाई दवाएं पीड़ितों को दीं। इससे कुछ को राहत मिली। आगरा कैंट स्टेशन से 20 किमी पहले कुमारी बाई नेताम (62) की हालत बिगड़ गई और उन्होंने दम तोड़ दिया। सात यात्री बेहोश हो गए। यह देख चीखपुकार मच गई और कुछ यात्रियों ने कंट्रोल रूम पर फोन कर दिया। आगरा कैंट स्टेशन पर ट्रेन रुकी तब तक रामा निषाद (65) की भी मौत हो गई। बाकी के छह मरीजों को एसएन मेडिकल कॉलेज और रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां पांच मरीजों की हालत गंभीर है। बाकी के यात्रियों को मथुरा रवाना कर दिया गया।

इनकी हुई मौत
कुमारी बाई नेताम (62) 
रामा निषाद (65) 

ये अस्पताल में भर्ती
रेलवे अस्पताल में लोकेंद्र यादव (52), सोनिया बघेल (65), प्रभा बाई साहू (60), रंभा बाई साहू (60), हीरा बाई निषाद (50) और एसएन मेडिकल कॉलेज में उत्तम साहू (40) 


मृतकों का पोस्टमॉर्टम कराया
आगरा मंडल के रेलवे वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि गाड़ी संख्या 13237 पटना-कोटा एक्सप्रेस के आगरा पहुंचने से पहले कुछ लोगों के बीमार होने की सूचना मिली थी। गाड़ी के आगरा कैंट पहुंचने पर दो यात्री मृत पाए गए। इनका पोस्टमॉर्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह का पता चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed