{"_id":"6a5360516c6ea1b5a50e456a","slug":"a-surrendered-naxalite-revealed-that-cash-and-gold-are-hidden-in-the-hills-of-todma-village-bastar-news-c-1-1-noi1494-4492957-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा में नक्सलियों के ठिकानों से सोना और दो लाख रुपये नकद बरामद, हथियार भी मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा में नक्सलियों के ठिकानों से सोना और दो लाख रुपये नकद बरामद, हथियार भी मिले
Sun, 12 Jul 2026 04:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 04:33 PM IST
सार
दंतेवाड़ा जिले के बारसूर थाना क्षेत्र के तोड़मा जंगल में नक्सलियों द्वारा छिपाए गए नकदी, सोना और अन्य सामान बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि आत्मसमर्पित नक्सलियों की निशानदेही पर यह कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
नक्सलियों के पास बरामद हथियार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दंतेवाड़ा जिले के बारसूर थाना क्षेत्र के तोड़मा जंगल में नक्सलियों द्वारा छिपाए गए नकदी, सोना और अन्य सामान बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि आत्मसमर्पित नक्सलियों की निशानदेही पर यह कार्रवाई हुई है। समर्पित नक्सलियों ने स्वीकार किया कि वे खोखली विचारधारा से त्रस्त थे।
विज्ञापन
दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक ने जानकारी दी कि हाल ही में मुख्यधारा में शामिल हुए नक्सलियों ने महत्वपूर्ण सूचनाएं दीं। इन सूचनाओं के आधार पर तोड़मा गांव के घने जंगलों में सर्च अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियारों और विस्फोटकों के कई डंप मिले। नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से ये सामग्री जमीन के नीचे छिपा रखी थी।
विज्ञापन
बरामद सामग्री का विवरण
सर्च टीमों ने अलग-अलग अभियानों में भारी मात्रा में सामग्री जब्त की है। इसमें 116 ग्राम सोने का बिस्किट शामिल है, जिसकी कीमत 16 लाख रुपये है। इसके अलावा, 2 लाख रुपये नकद भी बरामद हुए, जिससे कुल 18 लाख रुपये की जब्ती हुई।
विज्ञापन
हथियार और विस्फोटक
जब्त हथियारों में 1 इंसास राइफल, 16 इंसास मैगजीन, 4 एके-47 मैगजीन, 68 एके-47 राउंड, 23 एसएलआर मैगजीन और 34 एसएलआर राउंड शामिल हैं। 5 बारह बोर बंदूकें और 7 बारह बोर राउंड भी मिले हैं। इसके अतिरिक्त, 3 बीजीएल लांचर, 1 बीजीएल सेल, 2 कार्बाइन मैगजीन, 8 तीन सौ तीन राउंड, 45 तीन सौ तीन चार्जर और 6 आठ एमएम राउंड भी बरामद हुए। 10 भरमार बंदूकें, 1 रिवॉल्वर और 1 एयरगन भी जब्त की गई है। बमों में 6 टिफिन बम, 4 पाइप बम, 122 तीर बम, 1 पैरा बम, 2 देसी हैंड ग्रेनेड और 2 देसी मोर्टार शामिल हैं। विस्फोटक सामग्री में 1 स्टील डब्बे में जिलेटिन, 20 डेटोनेटर, 1 बंडल कोडेक्स वायर और 14 कुकर मिले हैं। वर्दी कपड़े, दवाइयां, पर्चे-पाम्पलेट और अन्य दैनिक उपयोगी सामग्री भी बरामद की गई है।