{"_id":"6a532b68f4ce6897c906e8df","slug":"speeding-passenger-bus-hits-car-one-dead-two-injured-bastar-news-c-1-1-noi1494-4492769-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगदलपुर: बस की भीषण टक्कर में कार चालक की मौत, दो लोग हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगदलपुर: बस की भीषण टक्कर में कार चालक की मौत, दो लोग हुए घायल
Sun, 12 Jul 2026 12:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 12:15 PM IST
विज्ञापन
घटना के बाद क्षतिग्रस्त कार व जंगल मे घुसी बस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में रविवार की सुबह एक यात्री बस ने सामने से आ रही कार को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं, कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार में सवार 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं, घटना के बाद से बस चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते हुए कोंडागांव कोतवाली थाना प्रभारी सौरभ उपाध्यय ने बताया की कोंडागांव निवासी युवक अपने परिवार के 2 सदस्यों के साथ सुबह 8 बजे अपनी कार से गीदम जाने के नाम पर निकला था। कार चालक जैसे ही कोंडागांव जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में दूधगांव के पास पहुंचा कि जगदलपुर से रायपुर के लिए निकली कांकेर रोडवेज की बस ने सामने से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। बस में बैठे यात्रियों को भी चोट आई, कार चालक की मौत हो गई। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। घटना की जानकारी लगते ही कोंडागांव थाना प्रभारी के साथ ही स्टाफ मौके पर आ पहुंचे। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जबकि मृतक के परिजन भी अस्पताल आ गए। घटना के बाद से बस चालक की तलाश की जा रही है। जबकि घायलों को अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
