फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Bodhghat Police Station named the best police station in Chhattisgarh.

जगदलपुर: बस्तर पुलिस के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि, बोधघाट थाना देश के सर्वश्रेष्ठ थानों में शामिल

Wed, 08 Jul 2026 07:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 08 Jul 2026 07:37 PM IST
विज्ञापन
Bodhghat Police Station named the best police station in Chhattisgarh.
पूर्व थाना प्रभारी को सम्मान देते पूर्व आईजी व वर्तमान आईजी
छत्तीसगढ़ पुलिस और बस्तर पुलिस के लिए गौरव एवं सम्मान का विषय है कि वर्ष 2025 के भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा जारी वार्षिक पुलिस थाना रैंकिंग में बोधघाट थाना को छत्तीसगढ़ राज्य का सर्वश्रेष्ठ पुलिस थाना घोषित किया गया है। यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ सहित बस्तर संभाग तथा बस्तर के लिए ऐतिहासिक है, क्योंकि पहली बार बस्तर क्षेत्र के किसी पुलिस थाना को यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन


भारत सरकार का गृह मंत्रालय प्रत्येक वर्ष देशभर के पुलिस थानों का मूल्यांकन विभिन्न मानकों पर करता है। इनमें अपराध नियंत्रण एवं रोकथाम, अनुसंधान की गुणवत्ता, सामुदायिक पुलिसिंग, जनसहभागिता, पुलिस अधोसंरचना, नवाचार, नागरिक-अनुकूल पुलिसिंग, अभिलेख संधारण तथा समग्र कार्य निष्पादन जैसे महत्वपूर्ण मापदंड सम्मिलित होते हैं। इन सभी बिंदुओं पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर बोधघाट थाना को यह सम्मान प्रदान किया गया है।
विज्ञापन


सम्मान समारोह पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नाम से जारी प्रशस्ति-पत्र एवं सम्मान बस्तर के तत्कालीन पुलिस महानिरीक्षक पी सुंदरराज तथा वर्तमान पुलिस महानिरीक्षक बद्रीनारायण मीना द्वारा तत्कालीन थाना प्रभारी निरीक्षक लीलाधर राठौड़ एवं वर्तमान थाना प्रभारी निरीक्षक टामेश्वर चौहान को पुलिस अधीक्षक बस्तर शलभ कुमार सिन्हा तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग की उपस्थिति में प्रदान किया गया, इस अवसर पर तत्कालीन नगर पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीशिमल तथा वर्तमान नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार धोत्रे भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह उपलब्धि बोधघाट थाना के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा वर्षों से किए गए समर्पित, अनुशासित एवं जनोन्मुखी कार्यों का परिणाम है। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में थाना द्वारा अपराध नियंत्रण, प्रभावी कानून व्यवस्था, सामुदायिक पुलिसिंग, जनविश्वास सुदृढ़ीकरण तथा नवाचार आधारित पुलिसिंग के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए गए, जिनकी राष्ट्रीय स्तर पर सराहना हुई है। बस्तर पुलिस इस उपलब्धि को अपने समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास, समर्पण एवं उत्कृष्ट कार्य संस्कृति का प्रतीक मानती है। यह सम्मान भविष्य में भी नागरिक-केंद्रित, उत्तरदायी एवं उत्कृष्ट पुलिस सेवा प्रदान करने के लिए संपूर्ण पुलिस बल को निरंतर प्रेरित करता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed