फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   teacher committed suicide by hanging himself in his room in kanker

कांकेर में शिक्षक की संदिग्ध मौत: फंदे से लटका मिला शव, सुबह मकान मालिक ने देखा तो उड़ गए होश

Tue, 07 Jul 2026 03:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 07 Jul 2026 03:19 PM IST
सार

कांकेर में किराए के मकान में रहने वाले एक शिक्षक ने आज सुबह अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मकान मालिक ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मालिक ने खिड़की से देखा तो वे फंदे पर लटके हुए थे।

विज्ञापन
teacher committed suicide by hanging himself in his room in kanker
अस्पताल पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांकेर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक शिक्षक ने अपने किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना मंगलवार सुबह हुई। घर मालिक ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शिक्षक के परिजनों को भी बुलाया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने कहा- रात को खाना खाया और सो गए
कोतवाली थाना प्रभारी जितेंद्र साहू ने बताया कि धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के निवासी यश कुमार साहू (28 वर्ष) कुछ वर्षों से कांकेर जिले के ग्राम ढेकना में किराए के मकान में रह रहे थे। वह गांव के ही एक स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। बीती रात उन्होंने खाना खाया और सो गए। सुबह जब दरवाजा नहीं खुला तो मकान मालिक ने खिड़की से देखा। यश कुमार साहू फंदे से लटके हुए थे।
विज्ञापन


परिजन बोले- किसी से कोई विवाद नहीं
मकान मालिक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए ले गई। परिजनों को भी घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि यश विवाहित थे और उनका किसी से कोई विवाद नहीं था। घटनास्थल से पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस फिलहाल मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed