फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Datia News ›   MP Politics News: Congress Targets BJP Over Narottam Mishra Ticket Snub Reason Explained

'BJP में जो आगे बढ़ता है, उसका पर काट दिया जाता है': नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर कांग्रेस का तंज; क्या कहा?

Sat, 11 Jul 2026 12:10 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया/भोपाल/नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया/भोपाल/नई दिल्ली Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 11 Jul 2026 12:10 PM IST
सार

MP Politics: दतिया में पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा का भाजपा ने टिकट काटकर आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बना दिया है। जब ये खबर सामने आई तो नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने जमकर बवाल काटा। अब इस पूरे मामले को लेकर कांग्रेस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
MP Politics News: Congress Targets BJP Over Narottam Mishra Ticket Snub Reason Explained
उदित राज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी ने दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए आशुतोष तिवारी को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया है। प्रत्याशी की घोषणा के साथ ही दतिया में चुनावी मुकाबला तेज हो गया है। भाजपा की सूची में आशुतोष तिवारी के नाम पर मुहर लगने के बाद पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के चुनाव लड़ने की चर्चाएं भी खत्म हो गई हैं। पिछले कुछ दिनों से उनके नाम को लेकर राजनीतिक अटकलें लगाई जा रही थीं। 

विज्ञापन


टिकट कटने पर हुआ जमकर बवाल
नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं दिए जाने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में नाराजगी खुलकर सामने आ गई। शुक्रवार को नाराज कार्यकर्ताओं ने दतिया-झांसी हाईवे पर जाम लगा दिया, जिससे करीब तीन किलोमीटर लंबा वाहनों का जाम लग गया। वहीं दतिया उपचुनाव में डॉ. नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटने का भारी विरोध हो रहा है। दतिया से भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सरण सहित सभी पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया है। वहीं पार्टी छोड़ने की चेतावनी भी दी जा रही है।  
विज्ञापन


पढ़ें:  नरोत्तम मिश्रा के टिकट मामले में हुए बवाल के बाद प्रशासन सख्त, धारा-163 लागू; सभा-जुलूस पर रोक
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने क्या प्रतिक्रिया दी?
इस पूरे मामले में कांग्रेस ने भाजपा पर चुटकी ली। पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता और नेता उदित राज ने कहा कि भाजपा में आगे बढ़ने वाले किसी भी व्यक्ति को नीचे गिराने का कल्चर है। उदाहरण के लिए, शिवराज सिंह चौहान लगभग 9 लाख वोटों से जीते थे, लेकिन उन्होंने उनका कद कम कर दिया। उन्हें केंद्र में भेज दिया गया। मोहन यादव से पहले, नरोत्तम मिश्रा मध्य प्रदेश के सबसे जाने-माने नेताओं में से एक थे, हालांकि वे विवादित सांप्रदायिक बयान देने के लिए भी जाने जाते थे। BJP में जो भी बड़ा दिखता है, उसे उसकी औकात दिखा दी जाती है। वहां कोई आंतरिक लोकतंत्र नहीं है। नरोत्तम मिश्रा की स्थिति यही दिखाती है..."



क्या बोले दिग्विजय सिंह?
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने सोशल साइट एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि 'वाह पंडित नरोत्तम मिश्रा जी आपने तो ग़ज़ब ही कर दिया। आपने अपने आंदोलनात्मक विरोध में कांग्रेस और भाजपा को भी मात दे दी। बधाई। लगे रहो। जय सिया राम।  



जीतू पटवारी ने भी कसा तंज
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक्स पर सीएम यादव को टैग करके लिखा कि गृह मंत्री मोहन यादव जी, हाज़िर हो! ये उपद्रवी और हुड़दंगी आपकी पार्टी के कार्यकर्ता हैं। भाजपा के भीतर लगी आग से मध्य प्रदेश नहीं जलना चाहिए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed