{"_id":"6a4d1dcd4dae2d6e750921d7","slug":"masked-snatcher-who-committed-crimes-to-fund-his-hobbies-and-squander-money-falls-into-police-net-bastar-news-c-1-1-noi1494-4477517-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगदलपुर में झपटमार गिरफ्तार: नौ वारदातों का खुलासा, शौक और दोस्तों पर खर्च के लिए महिलाओं को बनाता था निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगदलपुर में झपटमार गिरफ्तार: नौ वारदातों का खुलासा, शौक और दोस्तों पर खर्च के लिए महिलाओं को बनाता था निशाना
Tue, 07 Jul 2026 09:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 09:17 PM IST
सार
जगदलपुर पुलिस ने महिलाओं और युवतियों से पर्स छीनने वाले 19 वर्षीय नकाबपोश युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 9 झपटमारी की वारदातें कबूल कीं। उसके कब्जे से 8 बैग, 3 मोबाइल, सोने चांदी के आभूषण, दस्तावेज और नकदी बरामद हुई।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जगदलपुर शहर में युवतियों और महिलाओं को निशाना बनाकर उनके पर्स छीनने वाला नकाबपोश युवक पुलिस के हाथ लग गया है। इस युवक ने कुल 9 स्थानों पर झपटमारी की घटनाओं को अंजाम दिया था। पकड़े गए युवक ने बताया कि वह अपने शौक पूरे करने और दोस्तों पर पैसे खर्च करने के लिए ऐसा करता था।
कोतवाली थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने बताया कि रश्मि केशरवानी ने 28 जून को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि दंतेश्वरी मंदिर से लौटते समय सिरहासार चौक के पास एक नकाबपोश मोटरसाइकिल सवार ने उनका पर्स छीन लिया। इसी तरह की झपटमारी की घटनाएं 2 जुलाई को लालबाग के पास और 5 जुलाई को धरमपुरा कालीपुर अटल आवास के पास भी हुईं। शहर में कुल 5 ऐसे मामले सामने आए, जिसके बाद पुलिस ने मुखबिर लगाए और टीमें तैनात कीं।
आरोपी की गिरफ्तारी
6 जुलाई की दोपहर दलपत सागर से पावर हाउस चौक की ओर आ रहे एक नकाबपोश को देखा गया। कोतवाली और साइबर टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पकड़े गए युवक की पहचान राजमन यादव (19) निवासी ग्राम कुथर, थाना मारडूम के रूप में हुई। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
पूछताछ और बरामदगी
राजमन यादव से पूछताछ की गई और प्रार्थियों को उसका हुलिया दिखाया गया। उसके पिट्ठू बैग से मिले पैसे और एटीएम कार्ड के आधार पर उससे गहन पूछताछ हुई। उसने बताया कि उसने कोतवाली क्षेत्र में 5 और बोधघाट क्षेत्र में 4, कुल 9 जगहों पर झपटमारी की थी। पुलिस ने झपटमारी किए गए 8 बैग, 3 मोबाइल, करीब 2 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, सील, ड्राइविंग लाइसेंस और 800 रुपये नकद जब्त किए। आरोपी को 6 जुलाई को गिरफ्तार कर 7 जुलाई को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।