फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Miscreants who committed a robbery at paramount golfforeste villa arrested in a police encounter

विला में 15 लाख की लूट का खुलासा: मुठभेड़ के बाद चार बदमाश गिरफ्तार, हाई-प्रोफाइल सोसाइटी में की थी लूटपाट

Sun, 12 Jul 2026 11:29 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sun, 12 Jul 2026 11:29 AM IST
सार

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसाइटी के एक विला में देर रात महिला को चाकू की नोक पर बंधक बना लिया गया और लाखों रुपये के जेवर व नकदी लूटी गई थी। लूटे गए सामान की कुल कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई। इस मामले में पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Miscreants who committed a robbery at paramount golfforeste villa arrested in a police encounter
विला में 15 लाख की लूट का खुलासा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के जीटा-1 स्थित पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट विला में लूट और चोरी को अंजाम देने वाले आरोपियों के साथ थाना सूरजपुर पुलिस तिलपता गोलचक्कर के पास मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जबकि उनके दो अन्य साथियों को जंगल में कांबिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। 

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, थाना सूरजपुर पुलिस तिलपता गोलचक्कर पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दिल्ली नंबर की एक संदिग्ध कार को रोकने का इशारा किया गया। कार सवार बदमाश वाहन रोकने के बजाय तेज गति से भागने लगे और पीछा कर रही पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस टीम ने बदमाशों का पीछा किया। कुछ दूरी पर बदमाश कार छोड़कर जंगल की ओर भागने लगे। इस दौरान उन्होंने पुलिस टीम पर दोबारा जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लगी और वे घायल होकर मौके पर ही दबोच लिए गए। 

विज्ञापन

घटना के बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर कांबिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान घायल बदमाशों के दो अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटनास्थल से कार सहित अन्य साक्ष्य भी कब्जे में लिए गए हैं। घायल बदमाशों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। 

क्या है मामला
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसाइटी के एक विला में देर रात एक बदमाश ने घुसकर महिला को चाकू की नोक पर बंधक बना लिया और लाखों रुपये के जेवर व नकदी लूटकर फरार हो गया। घटना से हाई-प्रोफाइल सोसाइटी के निवासियों में दहशत का माहौल बन गया।

तहरीर के अनुसार, पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट, यूपीएसआईडीसी साइट-सी ग्रेटर नोएडा निवासी अर्पणा अपने परिवार के साथ रहती हैं। उन्होंने बताया कि 4 जुलाई की रात करीब 11 बजे परिवार के सभी सदस्य सो गए थे। रविवार तड़के करीब 3:30 बजे उनके मास्टर बेडरूम में अचानक एक अज्ञात व्यक्ति घुस आया। उस समय वह अपने बेटे और बेटी के साथ कमरे में सो रही थीं, जबकि उनकी सास नीचे के कमरे में थीं। उनके पति काम के सिलसिले में बंगलूरू गए हुए थे।

पीड़िता का आरोप है कि बदमाश ने उनके साथ मारपीट करने का प्रयास किया। उसके हाथ में चाकू था और उसने विरोध करने पर चाकू से हमला करने और परिवार को जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण महिला विरोध नहीं कर सकीं। इसके बाद आरोपी घर में रखे कीमती सामान समेटकर फरार हो गया।

तहरीर के अनुसार, बदमाश दो सोने की चेन, दो अंगूठियां, कानों के दो जोड़े, अन्य सोने के आभूषण तथा घर में रखी 35 हजार रुपये की नकदी लूट ले गया। लूटे गए सामान की कुल कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई।

महिला ने पुलिस को बताया कि घटना के समय घर में केवल एक ही बदमाश घुसा था। उन्होंने उसका चेहरा देखा है और दोबारा सामने आने पर पहचान करने की बात कही। अब पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए चार बदमाशों को दबोचा है। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed